Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के मुंबई जाने से लेकर पुणे में FDA की रेड तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण के लिए मुंबई कूच और आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया। वहीं पुणे में FDA ने 39.43 लाख रुपये का मिलावटी पनीर और खोया जब्त किया।
maharashtra top 10 news 12 september manoj jarange mumbai march pune fda raid
मनोज जरांगे, देवेंद्र फडणवीस और तुकाराम मुंढे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News 12 September: महाराष्ट्र में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल के 15वें दिन मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया है।

दूसरी ओर, रक्षाबंधन और गणेशोत्सव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। पुणे में FDA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39.43 लाख रुपये का मिलावटी पनीर और खोया जब्त किया है। वहीं, सूखे की आहट, BEST कर्मचारियों की हड़ताल और दिशा सालियन मामले में बढ़ती कानूनी हलचलों ने राज्य की सियासत को पूरी तरह गर्म कर दिया है।

1. शांति से जाएंगे मुंबई... मनोज जरांगे का ऐलान, फडणवीस सरकार से बैरिकेड न लगाने की अपील

maratha reservation manoj jarange mumbai march appeal to devendra fadnavis
मनोज जरांगे और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल के 15वें दिन शनिवार को मुंबई तक मार्च करने और आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता को लेकर तुकाराम मुंढे दिया जवाब

Tukaram Mundhe Social Media Post On Popularity:
तुकाराम मुंढे व उनका सोशल मीडिया पोस्टसोर्स: एक्स/@Tukaram_IndIAS

महाराष्ट्र के चर्चित और सख्त छवि वाले आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में FDA आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही उन्होंने पूरे राज्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों और मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी कड़क कार्यशैली और जनहितैषी फैसलों के लिए मशहूर मुंढे का जादू अब सोशल मीडिया पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. Disha Salian Case: पिता सतीश सालियन ने CBI से की आदित्य ठाकरे की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

Disha Salian Father Demands Immediate Arrest Of Aditya Thackeray
दिशा सालियन, सतीश सालियन और आदित्य ठाकरे(सोर्सः डिजाइन फोटो)

दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बार फिर सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन मुंबई स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी की मौत से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. माधुरी हथिनी की 13 महीने बाद कोल्हापुर में वापसी

Madhuri Elephant Kolhapur Returns From Vantara
वनतारा से वापस लौटने के बाद कोल्हापुर में माधुरी हथिनी का हुआ स्वागतसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित नांदणी जैन मठ में शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लगभग 13 महीने के लंबे इंतजार, कानूनी लड़ाई और जन-आंदोलन के बाद आखिरकार कोल्हापुरवासियों की प्रिय माधुरी हथिनी अपने घर वापस लौट आई है। माधुरी हथिनी को महादेवी के नाम से भी जाना जाता है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. महाराष्ट्र में सूखे की आहट, एक्शन मोड में सरकार; अगले सप्ताह होगी अहम बैठक

Signs of drought in Maharashtra; government in action mode; crucial meeting scheduled for next week
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में बारिश की बेरुखी की वजह से सूखे का संकट खड़ा हो गया है। इससे खरीफ सीजन के साथ-साथ पीने के पानी, जानवरों के चारे और ग्रामीण रोजगार का संकट गहराने लगा है। इस बैकग्राउंड में, राज्य सरकार ने अगले सप्ताह एक अहम बैठक बुलाई है। राहत और रिहैबिलिटेशन मिनिस्टर मकरंद पाटिल अगले हफ़्ते राज्य के चार डिपार्टमेंट का डिटेल्ड रिव्यू करेंगे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. मुंबई: वेतन न मिलने से बेस्ट के पोइसर डिपो में ड्राइवरों की हड़ताल

Drivers at BEST's Poisar depot in Mumbai go on strike over non-payment of salaries
बेस्ट बस सोर्स- सोशल मीडिया

मुंबई में गणेश चतुर्थी से महज दो दिन पहले BEST के पोइसर डिपो में ठेका कर्मचारियों के वेतन का विवाद सड़क तक पहुंच गया। दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज करीब 110 ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को काम बंद कर दिया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. नशे में ड्राइविंग पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, 2026 से 2029 तक ST से लेकर निजी बस और कैब तक जांच के दायरे में

Maharashtra Drug Free Drivers Campaign For Safe Passenger
नशामुक्त चालक, सुरक्षित यात्रा, सक्षम महाराष्ट्र अभियान(सोर्सः AI)

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र में ‘नशामुक्त चालक, सुरक्षित यात्रा, सक्षम महाराष्ट्र’ अभियान चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 2026 से 2029 तक शराब और नशीले पदार्थों की जांच व्यवस्था को व्यापक बनाया जाएगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी, INDIA एलायंस में हलचल तेज

dmk mp kanimozhi meets uddhav thackeray at matoshree india alliance
सांसद कनिमोझी और उद्धव ठाकरे(सोर्स: सोशल मीडिया)

राष्ट्रीय राजनीति में विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर दरार की अटकलें उस समय और तेज हो गईं, जब DMK की प्रमुख नेता और लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि अचानक मुंबई स्थित मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे से मिलीं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. गणेशोत्सव से पहले पुणे में FDA की कार्रवाई, 39.43 लाख रुपये का मिलावटी पनीर-खोया जब्त

Officials examining adulterated paneer and khoya seized by the FDA
FDA द्वारा जब्त मिलावटी पनीर और खोया(सोर्स: एआई)

गणेशोत्सव से पहले शहर में संदिग्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को FDA की टीम ने बुधवर पेठ इलाके में करीब 39.43 लाख रुपये कीमत का पनीर और खोया जब्त किया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की सौगात! मुंबई के गणेश पंडालों को घरेलू दर पर मिलेगी अस्थायी बिजली

Adani Electricity Ganeshotsav
गणेशोत्सव और अडानी इलेक्ट्रिसिटी का लोगो(सोर्स: सोशल मीडिया )

आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शहर के गणेश पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार पंडालों को घरेलू दर पर अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, ताकि उत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति भरोसेमंद बनी रहे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com