Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए

ST Workers Demand: एसटी की आर्थिक स्थिति गंभीर बनी हुई है। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि तत्काल आर्थिक सहायता नहीं मिली तो अगले महीने वेतन संकट गहरा सकता है और बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 21, 2026 | 04:15 PM

ST बस पर कर्मचारी (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra ST Workers Demand Financial Support: एसटी अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। यदि तत्काल आर्थिक सहायता नहीं मिली तो अगले महीने कर्मचारियों का वेतन देना असंभव हो जाएगा। इतना ही नहीं, ईंधन, मरम्मत और दैनिक संचालन के लिए फंड उपलब्ध न होने के कारण लालपरी के पहियों के थमने का भी खतरा पैदा हो गया है। यह गंभीर चेतावनी महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव श्रीरंग बरगे ने दी है। साथ ही उन्होंने सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है।

ST पर डीजल आपूर्तिकर्ताओं, स्पेयर पार्ट्स, टोल, मरम्मत व रखरखाव और किराए पर ली गई बसों के भुगतान का भारी बकाया है। दूसरी ओर कर्मचारियों के पीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, चिकित्सा व यात्रा भत्तों और बैंक कर्ज की किस्तों की राशि भी संबंधित संस्थाओं में जमा नहीं की गई है। बरगे ने दावा किया कि दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच कर्मचारियों के कुल 633 करोड़ 2 लाख रुपए के बकाये लंबित हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के वेतन से काटी गई राशि संबंधित संस्थाओं को हस्तांतरित नहीं की गई है।

माहवार वित्तीय घाटे का दिया ब्यौरा

महाराष्ट्र ST कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव श्रीरंग बरगे ने ST महामंडल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का ब्यौरा देते हुए बताया कि पिछले सात महीनों में वित्तीय घाटा लगातार बढ़ता गया है। उनके अनुसार दिसंबर में 62 करोड़ रुपये, जनवरी में 133.89 करोड़ रुपये, फरवरी में 33 करोड़ रुपये, मार्च में 33 करोड़ रुपये, अप्रैल में 84.79 करोड़ रुपये, मई में 116 करोड़ रुपये और जून में लगभग 170 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PMPML और मेट्रो के लिए मिलेगा एक ही टिकट, 8 दिन में आएगी रिपोर्ट

Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी

मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप

सूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान

लगातार बढ़ते इस घाटे ने ST प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बरगे ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इस वित्तीय कमी की भरपाई करना प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़े:- पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन

विधानभवन में आर्थिक मांगों पर चर्चा

सोमवार को विधानभवन में आयोजित होने वाली सभी श्रमिक संगठनों की बैठक में ST कर्मचारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण आर्थिक मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए आवश्यक निधि, लंबित एक प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, बढ़े हुए महंगाई भत्ते, मकान किराया भत्ता अंतर और अन्य वित्तीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि इस बैठक में उनकी लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Maharashtra st workers demand immediate financial aid support

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 04:15 PM

Topics:  

  • BEST Bus
  • Financial Aid
  • Maharashtra News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Mumbai News
  • Public transport service
  • ST Bus
  • Workers Protest
  • Workers' Strike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.