Maharashtra New CM: दिल्ली में CM पद पर नहीं बनी बात, अब मुंबई में होगा फैसला
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमारी अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा हुई, महायुति की एक और बैठक होगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Maharashtra New CM: दिल्ली में CM पद पर नहीं बनी बात, अब मुंबई में होगा फैसला
नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए हुए एक सप्ताह से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। महायुति गठबंधन में पहले बीजेपी और शिवसेना में सीएम पद को लेकर तकरार चली और आखिरी में एकनाथ शिंदे ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद अब इतना तो साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।
अब बात आती है देवेंद्र फडणवीस की, क्या वो फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे या भाजपा हर बार कि तरह इस बार भी किसी नए चेहरे को आगे कर के सबको चौंकाएगी। फिलहाल गुरुवार को दिल्ली में देर रात तक बैठकों का दौर चला, लेकिन सीएम पद पर क्या फैसला हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
मुंबई में होगी बैठक
महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, ”बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमारी अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा हुई, महायुति की एक और बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर बैठक मुंबई में होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
देर रात तक चला बैठकों का दौर
- 8:45 बजे सुनील तटकरे के घर पर अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई।
- 9:10 पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
- 9:15 बजे एकनाथ शिंदे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।
- 9:20 पर दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाड़ला भाई दिल्ली आया है।
- सुनील तटकरे के घर पर देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के घर पर सभी की मुलाकात होनी है। वहां पर मुख्यमंत्री पद के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी।
- 9.50 पर एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
- 10.18 पर देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की सुनील तटकरे के घर पर बैठक खत्म हुई। दोनों वहां से निकले।
- 10.24 पर अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे।
- 10: 35 पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पर देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार , एकनाथ शिंदे के साथ बैठक। जेपी नड्डा भी रहे मौजूद।
- 12:00 पर शाह के घर बैठक खत्म लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार।
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
