महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 30 घंटे बाद भी सस्पेंस बरकरार, 3 सीटों पर महायुति और 2 पर MVA आगे

Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर पिछले 24 घंटे से मतगणना जारी है। MVA और महायुति के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
Maharashtra MLC Election Results Updates
हर्षदा देशमुख जाधव, डॉ. प्रतापसिंह पाटिल, सुधाकर कोहले, कौस्तुभ गावडे, किरण सरनाईकसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र के पांच विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी।

  • महायुति 3 सीटों पर तो महाविकास आघाडी 2 सीटों पर आगे।

  • नागपुर में 15,000 से अधिक और पुणे शिक्षक सीट पर 1,675 वोट अमान्य घोषित।

  • पुणे स्नातक में हर्षदा देशमुख जीत के कोटे के करीब।

Maharashtra MLC Election Results Updates: महाराष्ट्र विधान परिषद के 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जो अभी भी जारी है। आज, 28 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महा विकास अघाड़ी (MVA) के 2 उम्मीदवार और महायुति गठबंधन के 3 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। विधान परिषद चुनावों में MVA और महायुति के बीच कड़ा मुकाबला है।

फिलहाल महायुति नागपुर स्नातक सीट और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और अमरावती शिक्षक सीट से आगे है, जबकि MVA पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट में आगे है। इससे पहले, MVA 3 सीटों पर और महायुति 2 सीटों पर आगे थी। हालांकि, आज सुबह 11 बजे तक, महायुति 3 सीटों पर आगे हो गई है।

पुणे स्नातक सीट: हर्षदा देशमुख जीत की करीब

पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीतने के लिए जरूरी 1,13,095 वोट अभी तक कोई भी उम्मीदवार पूरा नहीं कर पाया है। अब तक 21 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं। हर्षदा देशमुख को जीत का कोटा पूरा करने के लिए और 1816 वोटों की जरूरत है।

NCP की हर्षदा देशमुख - 111279 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।

BJP की स्मिता जाधव - 102427 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

उद्धव ठाकरे गुट के सुनील मोदी - 3066 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Maharashtra MLC Election Results Updates
नागपुर स्नातक चुनाव: पहले राउंड में वंजारी आगे, दूसरे में कोहले की वापसी, आधी रात भिड़े भाजपा-कांग्रेस

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े के जीत की दहलीज पर

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के कौस्तुभ गावड़े की जीत के लिए बस एक औपचारिकता बाकी है। कौस्तुभ गावड़े पहले नंबर पर हैं और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के समर्थक सचिन सानप दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर रहे दत्तात्रेय सावंत बाहर हो गए हैं। कौस्तुभ गावड़े और सचिन सानप के बीच 6,200 वोटों का अंतर है। सानप के वोटों की गिनती चल रही है।

नागपुर स्नातक सीट: BJP के सुधाकर कोहले अभी 4273 वोटों से आगे

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सेकंड प्रेफरेंस वोटों की गिनती के साथ एलिमिनेशन राउंड चल रहा है इसमें, सबसे नीचे वाले कैंडिडेट एक-एक करके बाहर हो रहे हैं और अब तक 23 कैंडिडेट बाहर हो चुके हैं। इस सीट से बीजेपी के सुधाकर कोहले अभी 4273 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अभिजीत वंजारी दूसरे नंबर हैं।

मराठवाड़ा स्नातक सीट: शरद पवार गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल आगे

मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रत्याशी डॉ. प्रतापसिंह पाटिल 23 हजार 360 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से शरद पवार गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल 78 हजार 540 वोटों के साथ पहले स्थान पर है। सुनेत्रा पवार गुट के सतीश चव्हाण को अब तक 55 हजार 180 वोट मिले है। इसके अलावा रविराज साबले को 20 हजार 470 और दिलीप घुगे काे 8 हजार 366 मत मिले।

Maharashtra MLC Election Results Updates
सुनेत्रा पवार ने जीशान सिद्दीकी को बनाया मुंबई NCP का अध्यक्ष, बोले- वहिनी मां जैसी, पार्थ बड़े भाई

अमरावती शिक्षक सीट: महायुति उम्मीदवार किरण सरनाइक 3660 वोटों से आगे

  • किरण सरनाइक - 9168

  • अदिति पोहरे - 5508

  • श्रीकांत देशपांडे - 5202

महायुति कैंडिडेट किरण सरनाइक 3660 वोटों से आगे चल रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com