- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Minister Jaykumar Gore In Controversy Opposition Alleges Will File Defamation Case
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के एक और मंत्री विवादों में, विपक्ष ने लगाया आरोप, जयकुमार गोरे करेंगे मानहानि का केस
महाराष्ट्र के मंत्री इन दिनों विवादों के घेरे में है। धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं माणिकराव कोकाटे का आज कोर्ट ने राहत दे दी है। अब एक और मंत्री 'महाआफत' में फंसते नजर आ रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने

मंत्री जयकुमार गोरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार धनंजय मुंडे व माणिकराव कोकाटे के कारण पहले ही काफी मुश्किलों का सामना कर चुकी है। हालांकि मंगलवार को मुंडे को हटाए जाने के बाद बुधवार को कोकाटे की सजा कोर्ट से स्थगित किए जाने की वजह से सरकार को थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन तभी एक और मंत्री से जुड़ा शर्मनाक मामला सामने आ गया। एक महिला की प्रताड़ना का आरोप लगने से मंत्री जयकुमार गोरे महाआफत में फंसते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री जयकुमार गोरे पर सरसेनापती हंबीरराव मोहिते के परिवार की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया है कि गोरे ने पीड़ित महिला को अश्लील तस्वीरें भेजी थीं। राउत के आरोपों पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा है कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।
अदालत ने बरी कर दिया है
मंत्री गोरे ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि मेरे खिलाफ 2017 में मामला दर्ज किया गया था। विधानसभा का मेरा चुनाव हुआ। उसके बाद मसवद नगरपालिका के चुनाव हुए। इसी पृष्ठभूमि में मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 2019 में सुलझा लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
साहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
चिलचिलाती धूप और कामकाजी दिन के बावजूद उत्साहजनक मतदान, पांच स्थानों पर बदली गईं VVPAT मशीनें
Digital Kumbh 2027: AI की तीसरी आंख व कुंभदूत करेंगे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नासिक में तकनीक का महासंगम
भाजपा विधायक जयकुमार गोरे ने कहा कि अदालत ने मुझे बरी कर दिया है। मेरे पास फैसले की प्रति है। अदालत ने जब्त संपत्ति और मोबाइल फोन को नष्ट करने का आदेश दिया था। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में न्यायालय को सर्वोच्च माना गया है।
इस अदालती फैसले को छह साल हो गये हैं। और अब यह मामला 6 साल बाद उठाया गया है। इस पर हैरानी जताते हुए गोरे ने राजनीतिक नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि कब कहा और क्या बोलना चाहिए, इसकी सीमा तय होनी चाहिए।
मानहानि का दावा दायर करने की चेतावनी
गोरे ने कहा कि मेरे पिता का सात दिन पहले निधन हुआ है। उन्होंने मेरा पालन-पोषण किया, संघर्ष किया और मुझे यहां तक पहुंचाया। मुझे उनकी अस्थियों के विसर्जन की अनुमति भी नहीं दी गई। मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस हद तक राजनीति की जाएगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अंततः राजनीति में सब कुछ होता रहता है। मेरी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। फिलहाल मैं इतना ही कहूंगा कि मुझ पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ मैं विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाऊंगा। इसके अलावा मैं मानहानि का दावा भी करूंगा।
Maharashtra minister jaykumar gore in controversy opposition alleges will file defamation case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
Apr 24, 2026 | 08:51 AMBombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI
Apr 24, 2026 | 08:45 AMसुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Apr 24, 2026 | 08:30 AMआसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
Apr 24, 2026 | 08:30 AMकुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
Apr 24, 2026 | 08:24 AMसाहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 24, 2026 | 08:16 AMMaharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
Apr 24, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM












