Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 09, 2024 | 09:06 AM

भानुदास मुरकुटे गिरफ्तार

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को बीते मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक संगीन आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि एक महिला ने मुरकुटे पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इधर पूर्व विधायक मुरकुटे को इस मामले के सिलसिले में राहुरी पुलिस की एक टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह मुंबई से अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में अपने घर लौटे थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने बीते सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व विधायक ने 2019 से कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तोहफा, 7600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की करेंगे शुरुआत

सम्बंधित ख़बरें

Yash Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही छाए यश, मोटी फीस की चर्चा ने बढ़ाई हलचल

भिंड में भीषण सड़क हादसा, बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

क्या है IEEPA कानून जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को घेरा? जानें क्यों राष्ट्रपति को ‘प्लान B’ के साथ आना पड़ा

नासिक से सामाजिक सुधार की नई शुरुआत, अंतरजातीय विवाह को मान्यता, सामाजिक बहिष्कार पर रोक

पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत के आधार पर अहिल्यानगर के राहुरी पुलिस थाने में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस में शिकायत के आधार पर, IPC की धारा 376 (2) (लोक सेवकों द्वारा दुष्कर्म), 328 (हानिकारक पदार्थ से नुकसान पहुंचाना) और 418 (जानकारी के साथ छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले बाबत पुलिस ने मुरकुटे को मुंबई से लगभग 325 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर के श्रीरामपुर स्थित उनके आवास से तड़के हिरासत में लिया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मुरकुटे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

यहां पढ़ें – हरियाणा के नतीजों से महायुति उत्साहित, प्रफुल्ल पटेल ने अजित पवार को लेकर किया बड़ा ऐलान

जानकारी दें कि, वरिष्ठ राजनेता मुरकुटे पहले कांग्रेस और जनता दल से जुड़े रहे थे। मुरकुटे ने राज्य विधानसभा में तीन बार श्रीरामपुर का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय देखें गए हैं। वे अशोक सहकारी शक्कर कारखाने के अध्यक्ष और जिला केंद्रीय बैंक के निदेशक भी हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ यात्रा करने के बाद भारत राष्ट्र समिति National Committee पार्टी में शामिल हुए थे।

जानकारी दें कि, मुरकुटे अपनी आक्रामक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीरामपुर जल मुद्दे और अशोक कारखाने के गन्ना घोटाले को लेकर राजस्व और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात दोनों की भी खुब आलोचना की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Maharashtra former mla bhanudas murkute arrested on rape charges

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 09:06 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.