सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं, तुकाराम मुंढे की हुंकार, गुटखा-तंबाकू, सिगरेट का प्रचार करने वालों को दी चेतावनी

Maharashtra FDA Action: एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले विज्ञापनों पर बॉलीवुड सितारों को चेतावनी दी। साथ ही राज्यभर में छापेमारी कर करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त किया।
Celebrities are not above the law: Tukaram Mundhe's bold declaration regarding gutkha and tobacco
एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे चेतावनी सेलेब्स पान मसालाफोटो सोर्स- AI
Published on
Updated on

Tukaram Mundhe Warning Celebrities Pan Masala Ad: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)आयुक्त तुकाराम मुंढे ने सेहत से खिलवाड़ करने वाले उत्पादों का प्रचार करने वाली फिल्मी हस्तियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की लोकप्रियता उसे कानून से ऊपर नहीं बनाती।

मुंढे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस संदेश का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले कलाकारों के गहरे असर का जिक्र किया था।

राष्ट्रपति ने कहा था कि सच्चे सितारे को अंधेरे की जगह रोशनी फैलानी चाहिए और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों का प्रचार करने से बचना चाहिए। इस पर मुंढे ने जोर देकर कहा कि कोई भी कारोबारी हित जनस्वास्थ्य से बढ़कर नहीं हो सकता।

तुकाराम मुंढे ने बताया कि एफडीए प्रशासन ने हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल पान मसाला के कथित परोक्ष प्रचार को लेकर सूचना पत्र जारी किया है।

दूसरी ओर, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, ट्विंकल खन्ना और अभिनेता मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने भी एफडीए आयुक्त मुंढे के इन जनहितकारी प्रयासों की खुलकर सराहना की है। इस बीच एफडीए ने घाटकोपर से लेकर ठाणे तक कड़ी कार्रवाई की है। भिवंडी में 4,164 किलो से अधिक केक मिश्रण और बेकरी सामग्री जब्त की है।

इसकी कुल कीमत 15 लाख 87 हजार 916 रुपये है। इसके अलावा, मुंबई, पुणे, नागपुर और नाशिक समेत राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मिलावटी मिठाई, पनीर, घी और खाद्य तेल जब्त किए गए हैं, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

Celebrities are not above the law: Tukaram Mundhe's bold declaration regarding gutkha and tobacco
MMR में 15 सालों में बनेंगे 30 लाख घर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, सिद्धेश्वर क्लस्टर का भूमिपूजन

एफडीए आयुक्त मुंढे ने कहा-जनस्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं

नवी मुबई में ज्योति फूड्स से 1,988 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई है। पिंपरी की लक्ष्मी स्वीट्स से 8 किलो मलाई मोदक और 3 किलो चांदी का वर्ख लगा कलाकंद, जबकि हडपसर से 17।5 किलो घी और बिबवेवाड़ी से 225 किलो खोवा तथा 130 किलो पनीर जब्त किया गया।

नाशिक में 5,000 किलो मिठाई से भरी बस पकड़ी गई। इसके अलावा 20,300 किलों भगर भी जब्त की गई। नागपुर में 128 किलो सोनपापड़ी और कुल 2,546.8 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल अलग-अलग ठिकानों से जब्त किया गया।

लोकप्रियता कभी किसी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं करती है। कलाकारों की युवाओं पर गहरी छाप होती है, इसलिए जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले विज्ञापनों का प्रचार करना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के खिलाफ है।

तुकाराम मुंढे, आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com