महाराष्ट्र में मार्च में ही ‘मई’ जैसी गर्मी, विदर्भ में 41°C; कोंकण से विदर्भ तक 2 दिन का येलो अलर्ट
महाराष्ट्र में मार्च की शुरुआत में हीट वेव का खतरा बढ़ गया है। कोंकण से विदर्भ तक येलो अलर्ट जारी, तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री अधिक।
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
कोंकण और मुंबई क्षेत्र में उमस भरी गर्मी बनी हुई है। ठाणे, पालघर और रायगड़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पश्चिम महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
उत्तर महाराष्ट्र के नाशिक, धुलिया, जलगांव और नंदुरबार जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ गया है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
मराठवाड़ा के कई जिलों में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड़, लातूर, नांदेड, परभणी और धाराशिव जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विदर्भ क्षेत्र में गर्मी सबसे अधिक तेज हो गई है। नागपुर सहित कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
