Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में डरा रहा कोरोना; एक दिन में 65 नए केस, सावधानी नहीं बरती तो फिर लगेगा लॉकडाउन!

Maharashtra Coronavirus Case : महाराष्ट्र में इस साल अब तक COVID-19 के 814 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1 जून को 65 नए मामले शामिल हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 02, 2025 | 11:25 AM

महाराष्ट्र में फिर लगेगा लॉकडाउन ( pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में रविवार (1 जून) को कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल 1 जनवरी से अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 814 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन 65 मामलों में सबसे अधिक 31 पुणे से, 22 मुंबई से, 9 ठाणे से, 2 कोल्हापुर से और 1 नागपुर से रिपोर्ट हुए हैं। इस समय राज्य में कुल 506 सक्रिय मामले हैं, जबकि 300 मरीज स्वस्थ होकर ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से 8 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस साल अब तक कोविड-19 से कुल 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 7 को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां थीं। मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को मस्तिष्काघात के साथ दौरे आए थे, जबकि एक अन्य को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस के साथ निमोनिया (LRTI) था।

इसके अलावा, एक व्यक्ति इंटरस्टिशियल लंग डिजीज से पीड़ित था, एक अन्य को 2014 से मधुमेह था और स्ट्रोक भी हो चुका था, वहीं सातवें को गंभीर ARDS के साथ दिल की बीमारी थी। आठवीं मृतक 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी।

मुंबई में इस साल 463 मामले 

मुंबई की बात करें तो 1 जनवरी से अब तक महानगर में कोविड-19 के कुल 463 मामले सामने आए हैं। इनमें जनवरी और फरवरी में एक-एक मामला, अप्रैल में चार और सबसे अधिक 457 मामले मई महीने में दर्ज किए गए। मार्च में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मुंबई में मई के महीने में संक्रमण ने तेजी पकड़ी।

Amravati News: कोरोना की एंट्री; एक महिला पॉजिटिव, स्वैब की नहीं सुविधा, प्रशासन गहरी नींद में सो रहा

राज्यभर में 2025 में अब तक कुल 11,501 कोविड-19 जांचें की गईं, जिनमें से 814 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण सामान्य प्रकृति के हैं और उन्हें नियमित उपचार प्रदान किया जा रहा है। फिलहाल राज्य सरकार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Maharashtra corona virus active cases 65 in one day mumbai covid 19 lockdown

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 11:25 AM

Topics:  

  • Coronavirus Cases
  • Lockdown
  • maharashtra corona cases
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

Mumbai Monorail Breaks Down: मोनोरेल की तरह फंस सकती है दिल्ली मेट्रो? जानें दोनों में क्‍या है अंतर

3

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

4

…तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.