Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News 12 May : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें….

Maharashtra News Updates : महाराष्ट्र की राजनीति और ऑपरेशन सिंदूर में भारत क्या कुछ कर रहा है और राज्य से जुड़ी 10 मई की हर छोटी-बड़ी ताजातरीन और लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में...

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 12, 2025 | 10:02 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। गौर करने वाली बात ये है कि नवनीत राणा को भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से मारने की धमकी मिली है। नवनीत राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे है।नवनीत राणा के अनुसार उन्हें फोन कॉल आ रहा है, जिसमें धमकी दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नवनीत राणा को फोन पर कहा गया कि हमारे पास तुम्हारे बारे में पूरी जानकारी। हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है। हिंदू शेरनी, हनुमान चालीसा पढ़ने वाली थोड़े दिन की मेहमान, जल्दी उड़ने वाले हैं। तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर बचेगा, न सिंदूर लगाने वाली बचेगी।

The liveblog has ended.
  • 12 May 2025 10:01 PM (IST)

    12 May 2025 10:01 PM (IST)

    CM फडणवीस ने कहा-कबड्डी प्राचीन भारतीय खेल

    कबड्डी यह प्राचीन भारतीय खेल है। भारतीय पारंपरिक खेल के रूप में कबड्डी को खेला जाता है। यह खेल स्फूर्ति, संयम, सांघिकता को दर्शाता है। यह मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है। हम जैसे कबड्डी के मैच देखने यहां पहुंचे हैं, उसी तरह वीर केसरी इस ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म जरूर देखें, ऐसा आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। वे देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के समारोप अवसर पर बोल रहे थे।

  • 12 May 2025 09:59 PM (IST)

    12 May 2025 09:59 PM (IST)

    नगरपालिका सड़क चौड़ीकरण के लिए बदलापुर में पेड़ों को कटाई

    बदलापुर शहर में नगरपालिका सड़कों को चौड़ा करने और चौक पर सिग्नल बनाने के लिए सड़कों पर लगे कुछ पेड़ों को काट तो कुछ पेड़ों की टहनियां छांट रही है। बदलापुर में मैक डी, पनवेल रिंग रोड की ओर जाने वाले चौक में 100 साल से अधिक पुराना एक पेड़ काटा जा रहा है। इस पेड़ की कटाई पर नाराजगी जताते हुए पर्यावरण प्रेमी संजय वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने इस पेड़ की कटाई पर आपत्ति जताई है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस थाने में एक पत्र भी दिया गया है।

  • 12 May 2025 09:52 PM (IST)

    12 May 2025 09:52 PM (IST)

    धार्मिक तनाव के बीच नेरल में पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन

    कर्जत में नेरल के पास दमात गांव में गोहत्या का विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद आज सभी हिंदुओं ने नेरल गांव के कुंभराली में नाथ पंथीय समाधि स्थल पर हवन का आयोजन किया।नेरल पुलिस ने किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए बल प्रदर्शन के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश की।

  • 12 May 2025 09:40 PM (IST)

    12 May 2025 09:40 PM (IST)

    एक करोड़ 'लाडली बहनों' को बनाएंगे लखपति दीदी! वर्धा में सीएम फडणवीस का वादा

    विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की सत्ता में वापसी करानेवाली 'लाडली बहन' योजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र सरकार के लिए मुसीबत बन गई है। योजना के कारण सरकार के बजट पर भारी बोझ पड़ा है। सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही है। सामाजिक न्याय विभाग का फंड लाडली बहन के लिए इस्तेमाल किए जाने से नाराज शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन फिर भी सरकार 'लाडली' को जारी रखने पर डटी हुई। सोमवार को वर्धा में आए सीएम फडणवीस ने कहा कि हम लाडली बहनों को सिर्फ 1500 रुपए तक सिमित नहीं रखना चाहते हैं। हमने एक करोड़ लाडली को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। हम उन्हें सक्षम बनाना चाहते हैं।

  • 12 May 2025 09:19 PM (IST)

    12 May 2025 09:19 PM (IST)

    आदित्य के ड्रीम प्रोजेक्ट पर महायुति का हथौड़ा

    महाविकास अघाड़ी सरकार के तात्कालिक पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अब हथौड़ा पड़ने वाला है। क्योंकि एमएमआरडीए अब  बांद्रा स्थित साइकिल ट्रैक को तोड़ने की योजना बना चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है। यह निर्णय ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से लिया गया है। ख़ास बात तो यह है कि यह ट्रैक कुछ साल पहले लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन अब इसे हटाने के लिए अनुमानित 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लेकिन इस फैसले को लेकर एमएमआरडीए की आलोचना शुरू हो गई है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस योजना को सरकारी पैसे की बर्बादी बताया है और टेंडर रद्द करने की मांग की है।

  • 12 May 2025 09:14 PM (IST)

    12 May 2025 09:14 PM (IST)

    नौकरी की लंबी प्रतीक्षा से थककर युवक ने की आत्महत्या

    चंद्रपुर के स्थानीय बाबुपेठ निवासी एक युवक ने मनपा में अनुकंपा पर नौकरी की प्रतीक्षा करते-करते त्रस्त होने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम संदीप यासलवार है, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से वह स्थानीय महानगर पालिका में अनुकंपा में नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर चक्कर काट रहा था। इस नौकरी के लिए सारी कागज़ी कार्रवाई पूर्ण भी हुई थी, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर मनपा उसे काम पर रखने को टालमटोल कर रही थी।

  • 12 May 2025 09:02 PM (IST)

    12 May 2025 09:02 PM (IST)

    शिरडी जाते समय हैदराबाद के दंपति की सड़क हादसे में मौत

    महाराष्ट्र के जालना जिले में सोलापुर-धुले राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से हैदराबाद के एक दंपति की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे अंबद तहसील में हुई, जब सभी लोग शिरडी जा रहे थे। मृतकों की पहचान जी राम (42) और उनकी पत्नी जी माधुरी (39) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन लानी पड़ी।  सभी हैदराबाद के निवासी हैं। ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

  • 12 May 2025 08:52 PM (IST)

    12 May 2025 08:52 PM (IST)

    8 दिन रोकें मुंबई-पुणे को सब्जियों की आपूर्ति, विकांत तुपकर की किसानों से अपील

    किसानों की कर्जमाफी में सरकार आनाकानी का खामियाजा मुंबई और पुणे की जनता को भुगतना पड़ सकता है। क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के प्रमुख रविकांत तुपकर ने किसानों से कर्जमाफी के लिए मुंबईकरों एवं पुणेकरों को की जानेवाली सब्जियों की आपूर्ति रोकने तथा कृषि बाजार 8 दिन बंद करने की अपील की है। किसानों से किए गए तुपकर के आव्हान से मुंबईकरों की जहां टेंशन बढ़ने के संकेत मिले हैं वहीं सरकार भी सकते में आ गई है।

  • 12 May 2025 08:28 PM (IST)

    12 May 2025 08:28 PM (IST)

    शरद पवार के साथ अजित पवार आए नजर, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

    मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार और अजित पवार एक साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान दोनों चाचा-भतीजा अगल-बगल बैठे हुए थे। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार और एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार पिछले डेढ़ महीने से लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में एक साथ नजर आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि आने वाले समय में दोनों नेता एक बार फिर अपनी-अपनी पार्टी का वियल कर सकते हैं।

  • 12 May 2025 08:24 PM (IST)

    12 May 2025 08:24 PM (IST)

    नागपुर में पानी से भरे खदान में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    नागपुर जिले के सुरगांव शिवार में एक खदान के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं। हादसा था या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच जारी है।

  • 12 May 2025 08:21 PM (IST)

    12 May 2025 08:21 PM (IST)

    पुरानी रंजिश में साहूकार की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

    गोंदिया शहर से सटे कारंजा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक साहूकार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार, 12 मई को सुबह करीब 10.30 बजे फुलचुर से कवेलावाड़ा रोड पर भद्रुटोला में घटित हुई। मृतक का नाम कारंजा निवासी महेंद्र मदारकर (45) बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम कारंजा निवासी गुलशन प्रकाश उके (32), राजब्बर इंदल रंगारी (35) व अजय लक्षुराम कल्लो (35) बताया गया है।

  • 12 May 2025 08:12 PM (IST)

    12 May 2025 08:12 PM (IST)

    विधायक जितेंद्र आव्हाड ने संजय राउत पर की टीप्पणी

    विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सांसद संजय राउत को लेकर कहा कि संजय राउत बड़े कार्यकर्ता हैं और हम छोटे कार्यकर्ता हैं। शरद पवार की राजनीति संस्थागत प्रकृति की है। जब गोपीनाथ मुंडे थे, तो शरद पवार सुबह-सुबह उनकी आलोचना करते थे। लेकिन शाम को यही नेता एक साथ बैठकर चर्चा करते और गन्ना मजदूरों के लिए समाधान ढूंढते। शरद पवार संस्था को जीवित रखने के लिए हमेशा अपने राजनीतिक मतभेदों को अलग रखते हैं।

  • 12 May 2025 07:55 PM (IST)

    12 May 2025 07:55 PM (IST)

    भारत-पाकिस्तान पर बच्चू कडू ने कहा, सैनिकों की कमी हो तो प्रहार के कार्यकर्ता तैयार

    प्रहार पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि पाकिस्तान लगातार दर्द दे रहा है और उसे रोका जाना चाहिए। पाकिस्तान हमेशा अपनी शिकायतें निकालता रहता है। जैसे इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को अलग किया था, वैसे ही हमें पाकिस्तान को भारत में शामिल कर लेना चाहिए। उसके लिए अगर सैनिकों की कमी हो तो प्रहार के कार्यकर्ता और बच्चू कडू तैयार हैं।

  • 12 May 2025 07:26 PM (IST)

    12 May 2025 07:26 PM (IST)

    बैन होने पर भी धड़ल्ले से बिक रही चाइना की ई-सिगरेट

    अफसरों की लापरवाही के चलते इलेक्ट्रिक सिगरेट खुलेआम बिक रही है। चायना से बैन की गई ई-सिगरेट युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इससे फेफड़ों में गंभीर बीमारी होने का खतरा है। प्रतिबंध के बाद भी यह आसानी से मिल रही है। सड़क से लेकर पब-बार में युवा धुएं के छल्ले उड़ाते देखे जा सकते हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस पर रोक लगानी है, लेकिन पान दुकान, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज की दुकानों पर ई-सिगरेट आसानी से मिल रही है।

  • 12 May 2025 06:46 PM (IST)

    12 May 2025 06:46 PM (IST)

    संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर शरद पवार ने कहा, बेहतर होगा कि हम सब एक साथ बैठें

    विपक्ष द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर NCP(SCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं संसद का विशेष सत्र बुलाने के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन यह एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है। संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय हित के लिए जानकारी को गोपनीय रखना जरूरी है। विशेष सत्र बुलाने के बजाय बेहतर होगा कि हम सब एक साथ (सर्वदलीय बैठक) बैठें।

  • 12 May 2025 06:00 PM (IST)

    12 May 2025 06:00 PM (IST)

    नागपुर के फार्महाउस पर रेव पार्टी में पुलिस की छापेमारी

    नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर के ग्रामीण इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर रेव पार्टी का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के बाहर एक फार्महाउस में पार्टी चल रही है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।फार्महाउस से पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए पुरुषों के नाम सुनील अग्रवाल, निलेश गढ़िया, गौतम जैन और मितेश खक्कर हैं। पुलिस के अनुसार सुनील अग्रवाल फार्महाउस का मालिक है और वही पार्टी का आयोजक भी था।

  • 12 May 2025 05:55 PM (IST)

    12 May 2025 05:55 PM (IST)

    अहिल्यानगर विकास के लिए 192 करोड़ का फंड मंजूर

    अहिल्यानगर जिला विकास योजना के लिए 191 करोड़ 92 लाख रुपये की निधि मंजूर की गई है। पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि इस निधि से कृषि, ऊर्जा विकास और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी, ताकि रोजगार पैदा हो और जिले का सकल घरेलू उत्पाद बढ़े। दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि, मैं इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहा कि दूध और पनीर में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दिए गए हैं।

  • 12 May 2025 05:04 PM (IST)

    12 May 2025 05:04 PM (IST)

    कांग्रेस के दिलीप माने सोलापुर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष

    कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने को सोलापुर कृषि उपज मंडी समिति का अध्यक्ष चुना गया और भाजपा के सुनील कालके को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। अक्कलकोट में विधायक सचिन कल्याणशेट्टी के निवास पर आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

  • 12 May 2025 04:31 PM (IST)

    12 May 2025 04:31 PM (IST)

    चंद्रपुर में बाघ के हमले से तीन महिलाओं की मौत

    चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले थम नहीं रहे हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने गई 28 वर्षीय महिला भूमिका भेंदारे की आज मौत हो गई। बीते 72 घंटों में पांच महिलाओं की जान जा चुकी है। जंगल में रोजी-रोटी की तलाश अब जान पर बन आई है। ग्रामीणों ने सुरक्षा और वन विभाग की ठोस कार्रवाई की मांग की है।

  • 12 May 2025 04:29 PM (IST)

    12 May 2025 04:29 PM (IST)

    तुर्किए के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!

    भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को मिले तुर्किए के सामरिक समर्थन का भारत में पुरजोर विरोध शुरू हो गया है। देश में तुर्किए से संबंधित उत्पादों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी माहौल में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 1) पर तुर्किए से संबद्ध कंपनी सेलेबी एनएएस के खिलाफ विशाल विरोध मार्च निकाला।इस मोर्चे के माध्यम से शिवसेना ने मांग की कि सरकार सेलेबी एनएएस कंपनी का प्रबंधन तुरंत अपने नियंत्रण में लेकर  भारतीय कंपनियों को सौंपे।

  • 12 May 2025 04:27 PM (IST)

    12 May 2025 04:27 PM (IST)

    चंद्रपुर में जंगली हाथियों ने जवारी और धान की फसलों को पहुंचाया नुकसान

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सावली वन क्षेत्र में गडचिरोली से आए जंगली हाथियों के झुंड ने तबाही मचा दी है। खेतों में घुसकर मक्का और जवारी की फसल खा ली, धान की फसलें बर्बाद कर दीं। गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों में दहशत है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

  • 12 May 2025 04:22 PM (IST)

    12 May 2025 04:22 PM (IST)

    महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए CM फडणवीस ने रक्षा बलों के साथ की समन्वय बैठक

    मुंबई और महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंटेलिजेंस शेयरिंग, रणनीति इत्यादि विषयों पर समन्वय बैठक।

    मुंबई और महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंटेलिजेंस शेयरिंग, रणनीति इत्यादि विषयों पर समन्वय बैठक...

    A coordination meeting was held with senior officials from the Indian Army, Navy, and Air Force to discuss… pic.twitter.com/ew8tZWXLDF

    — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 12, 2025

  • 12 May 2025 03:19 PM (IST)

    12 May 2025 03:19 PM (IST)

    ठाणे में 12 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद

    जिला नगर प्रशासन ने घोषणा की है कि अगले 12 से 15 दिनों तक ठाणे शहर में पानी की आपूर्ति निलंबित रहेगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अगले कुछ घंटों तक पानी का संयम से उपयोग करें। आज सुबह महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के जांभुल जल शोधन केंद्र में गंदे पानी की पाइप फट गई। एमआईडीसी ने बताया है कि उक्त जल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है और कार्य पूरा होने में 12 से 15 घंटे का समय लगेगा। इस मरम्मत अवधि के दौरान ठाणे महानगरपालिका के अंतर्गत दिवा, मुंब्रा और कलवा वार्ड समितियों में जलापूर्ति 12 से 15 घंटे तक पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

  • 12 May 2025 03:00 PM (IST)

    12 May 2025 03:00 PM (IST)

    महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, हथियार और विस्फोटक जब्त

    पुलिस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सीमा के पास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद दो हथियार, कई कारतूस, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मुठभेड़ तीन स्थानों पर हुई और दो घंटे तक जारी रही।

  • 12 May 2025 02:57 PM (IST)

    12 May 2025 02:57 PM (IST)

    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुंबई और महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने की रणनीति तैयार

    रक्षा बलों के साथ सुरक्षा बैठक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमारी सेना ने बड़ी वीरता के साथ पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाई। उनके कई एयरबेस को नष्ट किया। आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। जिसके चलते पाकिस्तान को अब ये समझ आ गया होगा कि भारत से वो सीधे लड़ाई नहीं कर सकते। तब वो प्रॉक्सी वॉर शुरू करते हैं ऐसे वॉर में मंबई जैसे जगह पर वह कोई न कोई घटना करने का प्रयास करते हैं इसलिए आज हमने एक बैठक की है। जिसमें मुंबई और महाराष्ट्र सुरक्षित रखने के लिए किस प्रकार के समन्वय की आवश्यकता है। सारी चीज़ों पर हमने चर्चा और आगे की रणनीति तैयार की है।

    #WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): रक्षा बलों के साथ सुरक्षा बैठक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमारी सेना ने बड़ी वीरता के साथ पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाई। उनके कई एयरबेस को नष्ट किया। आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। जिसके चलते पाकिस्तान को अब ये समझ आ गया होगा कि… pic.twitter.com/4gkdS9dQny

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025

  • 12 May 2025 02:39 PM (IST)

    12 May 2025 02:39 PM (IST)

    जलगांव स्टेशन पर कार से आई टिक टिक आवाज... लोगों में घबराहट

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे देश में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच जलगांव रेलवे स्टेशन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लावारिस कार से टिक-टिक की आवाज सुनाई दी। बम होने की आशंका के चलते कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत अलर्ट मोड में आकर कार की गहन जांच की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि कार के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

  • 12 May 2025 02:35 PM (IST)

    12 May 2025 02:35 PM (IST)

    मुबंई में बिना परमीशन के ड्रोन उड़ाने पर FIR दर्ज

    पवई पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बिना पूर्व अनुमति के ड्रोन उड़ाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने मुंबई पुलिस आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण मुंबई पुलिस आयुक्त ने शहर में अनधिकृत ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

  • 12 May 2025 02:14 PM (IST)

    12 May 2025 02:14 PM (IST)

    मुंबई टारगेट पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- सरकार और डिफेंस दोनों तैयार

    महाराष्ट्र सुरक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार और डिफेंस दोनों एक पेज पर या सहयोग में रह काम करे इसलिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने पर बात हुई है। मुंबई को हमेशा टारगेट किया जाता है और जो टारगेट करने वाले लोग है उनकी क्या गतिविधि है उसके बारे में निगरानी करना, जांच करना इस पर चर्चा हुई। मैं तीनों दलों का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान को अब अपनी औकात में रहकर काम करना चाहिए और भारत को ललकारने का काम छोड़ देना चाहिए।

    #WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): सुरक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "....राज्य सरकार और डिफेंस दोनों एक पेज पर या सहयोग में रह काम करे इसलिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने पर बात हुई है। मुंबई को हमेशा टारगेट किया जाता है और जो टारगेट करने… pic.twitter.com/zQsbpvQe6S

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025

Maharashtra breaking news 12 may live updates bjp leader navneet rana received death threats maharshtra politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 02:06 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra Politics
  • Navneet Rana
  • Operation Sindoor

सम्बंधित ख़बरें

1

त्योहारों के मौसम में न तोड़ें लोगों के घर! राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्पष्ट आदेश

2

विवादित पोस्ट पर बवाल, महाराष्ट्र में CSDS विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

3

अजित गुट ने तेज की मनपा चुनाव की तैयारी, ‘चुनाव प्रबंधन समिति’ बैठक में नवाब ने दिया मंत्र

4

PM-CM बर्खास्तगी बिल पर बवाल, राउत ने कहा- नीतीश और चंद्रबाबू में सबसे ज्यादा डर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.