Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 22 जून से; किसानों और कानून-व्यवस्था पर फडणवीस सरकार को घेरेगा विपक्ष

Maharashtra Assembly Monsoon Session: मुंबई में 22 जून से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। तीन सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर भारी हंगामे के आसार हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 15, 2026 | 06:36 PM

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुला नार्वेकर व अन्य (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Assembly Monsoon Session Schedule: महाराष्ट्र विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। आगामी 22 जून से शुरू होकर यह सत्र 10 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की हरी झंडी के बाद सचिवालय ने इसका शेड्यूल जारी किया, जिसके बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है।

मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। यह निर्णय विधानमंडल की कार्य-सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। 22 जून से 10 जुलाई तक यानी लगभग लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से और विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की मंजूरी के बाद विधिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

हंगामेदार होगा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र

राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। इस दौरान बढ़ते अपराध, किसानों की कर्जमाफी, मानसून पूर्व तैयारियों में खामियां, प्याज उत्पादक किसानों की समस्याएं तथा खाद और बीज की कमी जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है। इसके अलावा नौकरियों में समान आरक्षण समाप्त करने की चर्चाएं और अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण का मुद्दा भी सत्र में प्रमुख रूप से उठने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

बूंद-बूंद पानी को तरसेगी मुंबई? जलाशयों में खत्म होता जल और नदारद मानसून के बादल, बड़ी चिंता का विषय

पत्रकार के सामने छूटे फडणवीस के पसीने! सीएम देवेंद्र मुस्कुराकर बोले ‘प्लीज, आसान सवाल पूछना’, देखें VIDEO

एक बार और टूटेगी ठाकरे की शिवसेना! एकनाथ शिंदे की फिर मुख्यमंत्री बनने की तेज हुई अटकलें

पनवेल में CM फडणवीस ने किया ‘IDEAL सेंटर’ का आगाज, अब जिला परिषद स्कूलों में मिलेगी हाईटेक शिक्षा

🔸CM Devendra Fadnavis at the meeting of the Legislative Assembly Business Advisory Committee, being chaired by Assembly Speaker Adv Rahul Narwekar.
DCM Eknath Shinde, DCM Sunetra Ajit Pawar, Legislative Assembly Deputy Speaker Anna Bansode, Minister Chandrakant Patil, Minister… pic.twitter.com/xt3LogXEWx
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 15, 2026

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश कर सकती हैं। विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए सत्ताधारी दल भी आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। ऐसे में यह मानसून सत्र राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिजनेस एडवाजरी कमेटी की बैठक में ये रहे मौजूद

विधानभवन में आयोजित विधानमंडल की कार्य-सलाहकार समिति (Business Advisory Committee) की बैठक में विधान परिषद के सभापति प्राे. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, उच्च शिक्षा, यांत्रिक शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री चंद्रकांत पाटिल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल उपस्थित थे।

🔸CM Devendra Fadnavis at the meeting of the Legislative Council Business Advisory Committee, being chaired by Legislative Council Chairman Prof Ram Shinde.
DCM Eknath Shinde, DCM Sunetra Ajit Pawar, Minister Chandrakant Patil and concerned officials were present.… pic.twitter.com/fhzO6ucoZx
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 15, 2026

यह भी पढ़ें:- पनवेल में CM फडणवीस ने किया ‘IDEAL सेंटर’ का आगाज, अब जिला परिषद स्कूलों में मिलेगी हाईटेक शिक्षा

इसके अलावा विधायक सुधीर मुनगंटीवार, दीपक केसरकर, नाना पटोले, जयंत पाटिल, डॉ. नीलम गोऱ्हे, अनिल परब, प्रसाद लाड, हेमंत पाटिल, प्रवीण दरेकर, विक्रम काले, सतेज पाटिल, विधिमंडल के सचिव जितेंद्र भोले व संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Maharashtra assembly monsoon session from 22 june schedule and political issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.