चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आदर्श आचार संहिता के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश
विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आदर्श आचार संहिता के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: रीना पंवार
फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
कल्याण : कल्याण ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी विश्वास गुजर ने निर्देश दिया है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी आदर्श आचार संहिता के अनुसार सहयोग और समन्वय से काम करें। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी है।
इस घोषणा के बाद बाद क्रमांक 144 कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की एक बैठक डोंबिवली में चुनाव निर्णय अधिकारी विश्वास गुजर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
चुनाव कार्यक्रम किया तय
यह बैठक बीएचपी सावलाराम महाराज म्हात्रे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने ये निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इच्छुक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र 22 से 29 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे। 30 अक्टूबर को समीक्षा, 4 नवंबर को नाम वापस, 20 नवंबर 2024 को मतदान और 23 नवंबर 2024 को वोटों की गिनती का चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया सतर्क
जापान को उसके घर में हराकर भारत बना एशिया का बादशाह, अंडर-18 हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
परिवार में सुख कैसे बढ़ेगा? करियर में तरक्की कैसे मिलेगी? निर्जला एकादशी के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय
राज ठाकरे के बैलट नहीं तो चुनाव का बहिष्कार पर सुप्रिया सुले का समर्थन, क्या चुनाव का बहिष्कार करेगा विपक्ष?
चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दिए गए निर्देश
बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस चुनाव के तहत 6 कमिश्नर और नोडल अधिकारियों को सार्वजनिक संपत्ति, निजी संपत्ति और सरकारी संपत्ति से पोस्टर, बैनर, कटआउट आदि तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जोनल अधिकारी के साथ संपन्न बैठक में 144 कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी विश्वास गुजर को अपने क्षेत्राधिकार के तहत मतदान केंद्र का निरीक्षण करने और उक्त मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, यह सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी
इस बैठक में मनपा के उपायुक्त प्रसाद बोरकर, सहायक पुलिस आयुक्त डोंबिवली सुहास हेमाडे, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, 144-कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी श्रद्धा चव्हाण आदि लोग मौजूद थे।
