प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
महाराष्ट्र

11वीं में प्रवेश का सुनहरा मौका! महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2026-27 का शेड्यूल जारी, ऐसे करें फटाफट आवेदन

Maharashtra FYJC Admission 2026: महाराष्ट्र शिक्षा निदेशालय ने 11वीं कक्षा की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें पूरी टाइमलाइन और डायरेक्ट लिंक।

आकाश मसने

Maharashtra Class 11th Online Admission Schedule: महाराष्ट्र के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया (CAP) की विस्तृत टाइमलाइन जारी कर दी है। 8 मई को 10वीं के नतीजे आने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक कुल 7,74,918 छात्र अपना रजिस्ट्रेशन (भाग-1) पूरा कर चुके हैं।

जीरो राउंट में रजिस्ट्रेशन जारी

8 मई से 20 मई के बीच जीरो राउंड की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और आवेदन का भाग-1 भर रहे हैं। इसी अवधि में अनंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और यदि किसी छात्र को कोई आपत्ति है, तो वे उसमें सुधार करवा सकेंगे। इसके बाद ही पहली नियमित कैप राउंड के लिए रिक्त सीटों का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने छात्रों से आग्रह किया है कि छात्र कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://mahafyjcadmissions.in पर उपलब्ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार ही जमा करें। प्रवेश प्रक्रिया में तीन नियमित राउंड, ओपन टू ऑल चौथा राउंड और लड़कियों के लिए आरक्षित एक विशेष पांचवां राउंड शामिल किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने छात्रों को अपने प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है।

जीरो राउंड में क्या होगा?

8 मई से 20 मई तक निर्धारित जीरो राउंड के दौरान छात्रों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन के भाग-1 को जमा करना, अनंतिम सामान्य मेरिट सूची का प्रदर्शन, आपत्तियों या सुधारों के लिए आवेदन, सामान्य मेरिट सूची को अंतिम रूप देना, विभिन्न कोटा श्रेणियों द्वारा खाली सीटों को सरेंडर करना और पहले राउंड के लिए उपलब्ध सीटों का प्रदर्शन किया जाएगा।

21 मई से शुरू होगा CAP राउंड-1

इसके बाद रेगुलर CAP राउंड-1 के तहत, नए छात्रों के पंजीकरण, आवेदन के भाग-1 में सुधार और भाग-2 को भरने की प्रक्रिया 21 और 22 मई को आयोजित की जाएगी। छात्रों को कम से कम एक और अधिकतम दस जूनियर कॉलेजों के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताने की सुविधा दी गई है। CAP राउंड-1 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया 23 मई से 26 मई के बीच होगी और एडमिशन अलॉटमेंट लिस्ट 26 मई को घोषित की जाएगी।

छात्र अपने संबंधित लॉगिन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए उन्हें अलॉट किए गए जूनियर कॉलेज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और SMS के माध्यम से भी सूचनाएं भेजी जाएंगी। अपना एडमिशन कन्फर्म करने के लिए छात्रों को 26 मई से 28 मई के बीच अपने संबंधित जूनियर कॉलेजों में जाकर दस्तावेज वेरिफिकेशन और फीस भरने की प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद, खाली सीटों से जुड़ी जानकारी 29 मई को प्रकाशित की जाएगी। दूसरे एडमिशन राउंड का शेड्यूल 30 मई को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने छात्रों से एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने का आग्रह किया है। एडमिशन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए support@mahafyjcadmissions.in ईमेल पते पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8530955564 भी उपलब्ध कराया गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO