माढा में कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ, अभिजित पाटिल की संकल्पना से किसान प्रबोधन

Farmers Awareness: माढा कृषी व सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में शेतकरी प्रबोधन, कृषि नवाचार, सरकारी योजनाएं, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन किया गया।
माढा में कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव भव्य रूप से प्रारंभ
माढा में कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव भव्य रूप से प्रारंभ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Madha Krishi Cultural Festival: माढा शहर में गुरुवार 20 नवंबर से रविवार 23 नवंबर 2025 तक ‘माढा कृषि व सांस्कृतिक महोत्सव 2025’ भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव सहकार महर्षि गणपतराव साठे जिला परिषद हाई स्कूल, वैराग रोड, माढा में संपन्न होगा। माढा के विधायक एवं श्री विठ्ठल सहकारी शुगर फैक्ट्री के चेयरमैन अभिजित पाटिल की संकल्पना से यह महोत्सव साकार हो रहा है। हाल ही में उन्होंने स्थल का दौरा कर स्टेज पूजन किया, इस दौरान शहर के कई राजनीतिक मान्यवर उपस्थित थे।

किसान प्रबोधन, कृषि क्षेत्र में नवाचार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। महोत्सव में अत्याधुनिक कृषि यंत्र, बीज व उर्वरक, दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन उत्पाद, जल प्रबंधन तकनीक, कृषि प्रसंस्करण उद्योग आदि का विस्तृत प्रदर्शन लगाया जाएगा। किसानों के लिए मार्गदर्शन सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 नवाचारों को मिलेगी बढ़ावा

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया गया है, जिसमें लोककला, नृत्य-नाट्य प्रस्तुति, संगीत समारोह, बाल मनोरंजन, महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव मनोरम होने वाला है। महाराष्ट्र के नामी अभिनेता-अभिनेत्री, हास्य कलाकार और कुशल कलावंत भी उपस्थित रहकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

रोजगारमुखी अवसर और प्रेरणादायक उपक्रम

माढा तहसील की कृषि, स्थानीय व्यवसाय और संस्कृति को नई दिशा प्रदान करना तथा युवाओं को रोजगार-केंद्रित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना यह विठ्ठल प्रतिष्ठान और विधायक अभिजित पाटिल का मुख्य उद्देश्य है।

आसपास के नागरिकों के सहभाग का आवाहन

किसान बंधुओं, महिला बचत समूह, उद्यमियों, युवा वर्ग और माढा पंचक्रोशी के नागरिकों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस भव्य महोत्सव की शोभा बढ़ाएं, ऐसा आवाहन विधायक अभिजित (आबा) पाटिल एवं विठ्ठल प्रतिष्ठान ने किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com