Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आचार संहिता लगने से एक बार फिर लटक सकता है LBS रोड फ्लाइओवर का काम

कुर्ला से घाटकोपर एलबीएस रोड तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत देने के लिए बनाए जाने वाले फ्लाईओवर निर्माण का काम फिर से लटक सकता है। अचार संहिता लगने के पहले यदि इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नई सरकार बनने तक इसका इंतजार करना पड़ेगा।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 18, 2024 | 05:02 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : एलबीएस रोड पर बनने वाले फ्लाइओवर पर एक बार फिर से ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। ब्रिज निर्माण की सारी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अचार संहिता लगने के पहले यदि फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो नई सरकार बनने तक इसका इंतजार करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार महानगर पालिका ने कुर्ला कल्पना टॉकीज से घाटकोपर के आर सिटी माल तक साढ़े चार किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है। ब्रिज के लिये 700 करोड़ की निधि देने की तैयारी की गई है। घाटकोपर में लालबहादुर शास्त्री मार्ग के बगल में ही नेवी का भंडारण गृह है। सुरक्षा की दृष्टि से इस फ्लाईओवर को लेकर नेवी और महानगरपालिका ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिस वजह से इसका निर्माण का काम रुक गया था।

ब्रिज निर्माण को लेकर रास्ता साफ

बाद में महानगरपालिका के अधिकारियों, संबंधित विभाग एवं नौसेना के अधिकारियों की कई बैठकें हुई जिसके बाद ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और अब केवल निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है जो अभी तक नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव होने से पहले ही ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने का अंदाजा लगाया गया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि चुनावी सरगर्मी में आचार संहिता की वजह से एक बार फिर फ्लाइओवर का काम लटक सकता है।

फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम से देगा राहत

यह फ्लाइओवर कुर्ला कमानी से सीधे आर सिटी माल तक बनाया जाएगा। ये फ्लाईओवर बीच में श्रेयस सिग्नल, अंधेरी जोगेश्वरी लिंक रोड एवं घाटकोपर पूर्व से वेस्ट में सीजीएस कॉलोनी तक बनने वाले केवल ब्रिज को भी कनेक्ट करेगा, जिससे मुलुंड के अलावा अंधेरी आने जाने वालों को भी सहूलियत होगी। बता दें कि कुर्ला से घाटकोपर एलबीएस रोड आरसीटी माल तक ट्रैफिक जाम के कारण लोगों आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Lbs road flyover work may be put on hold once again due to imposition of election code of conduct

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2024 | 04:27 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

लापता लड़कियों के बढ़ते मामले: मुख्यमंत्री ने दिया राज के सवाल का जवाब, बताई आंकड़ों की सच्चाई

2

महायुति बनाम लोकतंत्र! विपक्ष के नेता को लेकर संजय राउत का सियासी वार, कहा- शर्म आनी चाहिए

3

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: 42 करोड़ की ‘Hydroponic Weed’ जब्त, 5 यात्री गिरफ्तार

4

पगड़ी सिस्टम से आजादी, मुंबई की जर्जर इमारतों में रहने वालों के लिए शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.