MPSC Paper Leak: लातूर में छात्रों का आक्रोश मोर्चा, विधायक रोहित पवार ने संभाली आंदोलन की कमान

MPSC Paper Leak Scam: एमपीएससी पेपर लीक घोटाले के विरोध में लातूर में छात्रों ने आक्रोश मोर्चा निकाला। NCP शरद पवार विधायक रोहित पवार ने शामिल होकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
MPSC Paper Leak: Students stage protest march in Latur; MLA Rohit Pawar takes charge of the agitation
लातूर प्रदर्शन रोहित पवार, छात्र आंदोलनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MPSC Paper Leak Scam Latur Protest Rohit Pawar: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं में कथित घोटाले और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन अब राज्यव्यापी होता जा रहा है। शनिवार को लातूर में छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ‘आक्रोश मोर्चा’ निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

रोहित पवार ने छात्रों का समर्थन किया

छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार भी लातूर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले छात्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

रोहित पवार ने अपने अंदाज में कहा कि वे खुद कभी परीक्षाओं में बहुत अच्छे अंकों से सफल नहीं हुए, इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के संघर्ष और मेहनत का महत्व समझते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी पूरी तैयारी पर पानी फिर जाता है।

आर्थिक नुकसान का भी जिक्र

रोहित पवार ने कहा कि पेपर लीक से छात्रों का समय बर्बाद होने के साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाते हैं। ऐसे में परीक्षा घोटालों के कारण छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के चलते छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

MPSC Paper Leak: Students stage protest march in Latur; MLA Rohit Pawar takes charge of the agitation
1 करोड़ की रिश्वत मामला: न्यू पनवेल में NOC के लिए घूस मांगने वाले CGST अधीक्षक और कंसल्टेंट को CBI ने पकड़ा

कई जिलों तक फैला आंदोलन

पुणे शहर में हुए बड़े प्रदर्शन के बाद एमपीएससी छात्रों का आंदोलन संभाजीनगर, नागपुर और लातूर सहित महाराष्ट्र के कई जिलों तक फैल चुका है। आंदोलनकारी छात्र एमपीएससी के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा छात्र पेपर लीक मामलों की स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन को और व्यापक करते हुए लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com