Latur News: अवैध संबंध और डबल मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस, पहले व्यक्ति की हत्या फिर फंदे से लटकी मिली महिला की लाश
महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई जिसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी महिला का शव भी फंदे से लटका मिला।
- Written By: आकाश मसने
(सांकेतिक तस्वीर)
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई। पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू ही की थी कि एक और संदिग्ध मौत हो गई। इससे इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसमें लव ट्रायंगल की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है किक्ति की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई।
संदिग्ध अवैध संबंध के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का रहस्य सोमवार को तब और गहरा गया जब आरोपियों में से एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटकी पायी गई। अब पुलिस को एक नहीं बल्कि दो हत्याओं की गुत्थी को सुलझाना है।
पुलिस ने बताया कि लातूर जिले के करकट्टा गांव के निकट एक बजरी इकाई में पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाले शरद इंगले पर दरांती और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने के एक दिन बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत
अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने इंगले का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर देर रात मुरुद पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह जानलेवा हमला क्या मृतक के विवाहेतर संबंध के कारण हुआ।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद 5 लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, वहीं एक आरोपी महिला का शव सोमवार सुबह गांव के जंगली इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज
इंगले की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
