Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लातूर में श्रद्धालुओं के बैगों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर, हादसे से होगा बचाव

Navratri Pilgrims: लातूर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बैगों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि रात में हाईवे पर हादसों से बचा जा सके।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 26, 2025 | 04:22 PM

लातूर में श्रद्धालुओं के बैगों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर

Follow Us
Close
Follow Us:

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर में हाइवे पर हादसों को कम करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के बैगों में रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं, जिससे रात्रि में होने वाले हादसों को कम किया जा सके। लातूर हाइवे पर नवरात्रि में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पैदल चलते हैं।

नवरात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग औसा-तुलजापूर पर रोजाना लाखों श्रद्धालु तुलजाभवानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं को रिफ्लेक्टर लगाकर रवाना किया है।

इंस्पेक्टर सुनील खंडागले ने बताया कि नवरात्रि में हाइवे पर हादसे ज्यादा होते है और इनको कम करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। हम लोग हाइवे पर गश्त करते हैं और पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के बैग में रिफ्लेक्टर लगाते हैं। जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को श्रद्धालुओं के बैग पर लगा रिफ्लेक्टर दिखाई दे।

उन्होंने बताया कि हम श्रद्धालुओं को फोन पर बात नहीं करने और ईयरफोन नहीं लगाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे पीछे से आवाज आने पर उनको सुनाई दे। सबसे ज्यादा हादसे इसी कारण से होते हैं। बारिश में श्रद्धालुओं को हाइवे से किनारे चलने के लिए कहा जाता है।

खंडागले ने बताया कि हम लोगों की टीम 24 घंटे गश्त पर रहती है। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। इसको देखते हुए कई टीमों को भी हाइवे पर तैनात किया जाता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और मराठवाड़ा सहित कई क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु तुलजाभवानी के दर्शन के लिए तुलजापूर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बाढ़ से हाहाकार, खेतों में फडणवीस सरकार! CM समेत सभी मंत्रियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ हाइवे पर चलने वाले चालकों को भी वाहन धीमे चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हाइवे पर वाहन तेजी से चलते हैं। इसके साथ ही ढाबों के लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि कोई हादसा होने पर पुलिस को सूचना दें, पुलिस लोगों की सहायता करने के लिए है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Latur navratri pilgrims reflectors safety measure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 04:22 PM

Topics:  

  • Latur
  • Maharashtra
  • Shardiya Navratri

सम्बंधित ख़बरें

1

छत्रपति संभाजीनगर में नकली गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, रिहायशी मकान से 3.77 लाख का माल जब्त

2

बंटी जहागीरदार हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश को लेकर मचा बवाल

3

मनपा चुनाव में ‘परिवारवाद’ का बोलबाला: परभणी और नांदेड़ में दिग्गजों के वारिसों ने संभाली कमान

4

NCP को मिला सकारात्मक संकेत, दो उम्मीदवार निर्विरोध, कुमार वाकले और प्रकाश भागानगरे की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.