- Hindi News »
- Maharashtra »
- Latur »
- Latur Doctor Asked Corona Patient Kill Woman Sensational Revealed Case Registered
‘…तो महिला को मार दो’, कोरोना मरीज को लेकर बोला डॉक्टर, लातूर में सनसनीखेज खुलासा
Latur News: महाराष्ट्र के लातूर में एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है। अस्पताल में डॉक्टर का एक ऑडियो क्लीप वायरल हुआ है। इस ऑडियो क्लीप के वायरल होते ही जनता में जनता में गुस्से की लहर दौड़ गई।
- Written By: प्रिया जैस

लातुर मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
लातूर: लातूर में एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है, जहां एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने 2021 में महामारी के दौरान एक सहकर्मी को कोविड-19 पीड़ित मरीज को ‘मारने’ का निर्देश देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुए जिसमें आरोपी डॉ. शशिकांत देशपांडे (जो उस समय लातूर के उदगीर सरकारी अस्पताल में अतिरिक्त जिला सर्जन थे) और डॉ. शशिकांत डांगे (जो एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में तैनात थे) के बीच कथित बातचीत थी। इस वायरल क्लिप कथित तौर पर 2021 में कोविड-19 संकट के चरम के समय की है, जब अस्पताल मरीजों से भरे हुए थे और संसाधन कम थे।
‘दयामी को मार दो’
बातचीत में डॉ. देशपांडे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए, “किसी को भी अंदर जाने की इजाजत मत दो, बस उस दयामी नाम की महिला को मार दो।” इस पर डॉ. डांगे ने सावधानीपूर्वक जवाब देते हुए कहा कि ऑक्सीजन सपोर्ट पहले ही कम कर दी गई थी। हालांकि, दयामी अजीमुद्दीन गौसुद्दीन (53) की मरीज पत्नी कौसर फातिमा बाद में बीमारी से ठीक हो गईं थी।
सम्बंधित ख़बरें
बॉस के साथ अफेयर, ब्रेकअप और आखिरी मुलाकात…ठाणे के होटल में मिली सिमरन की लाश, नेता के नाम पर बुक था रूम!
मुर्तिजापुर में बोरिंग के पानी को लेकर खूनी संघर्ष; लोहे की पाइप से सिर पर किया वार, तीन लोगों पर मामला दर्ज
गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू
ATM में मदद के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग से 1.47 लाख की ठगी, दो अज्ञात के खिलाफ केस
गौसुद्दीन की शिकायत के आधार पर उदगीर शहर पुलिस ने 24 मई को देशपांडे के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने और अन्य अपराधों के कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने जब्त किया फोन
इंस्पेक्टर दिलीप गाडे ने बताया कि पुलिस ने देशपांडे का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, उन्हें नोटिस जारी किया है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। पुलिस ने डॉ. डांगे को भी नोटिस जारी किया है। गाडे ने कहा, “वह जिले से बाहर हैं और कल आएंगे। उसके बाद हम उनका मोबाइल फोन जब्त करेंगे और जांच करेंगे।”
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि 2021 में महामारी के दौरान उनकी पत्नी कौसर फातिमा (तब 41 वर्ष की) कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थीं। उन्हें 15 अप्रैल, 2021 को उदगीर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के प्रबंधन के तहत नांदेड़ रोड पर एक आई हॉस्पिटल के सामने एक इमारत में कोविड-19 उपचार प्रदान किया जा रहा था। डॉ. डांगे उस केंद्र में कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे थे।
स्पीकर पर था फोन, सुनी पूरी बात
महिला वहां 10 दिन तक भर्ती रही। भर्ती होने के सातवें दिन, उसका पति दोपहर का खाना खाते समय डॉ. डांगे के पास बैठा था। उसी समय, डॉ. डांगे को डॉ. देशपांडे का फोन आया, उन्होंने फोन स्पीकर पर रख दिया और अस्पताल के मामलों के बारे में बातचीत जारी रखी। फोन कॉल के दौरान, डॉ. देशपांडे ने बेड की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। जब डॉ. डांगे ने उसे बताया कि कोई भी बेड खाली नहीं है, तो उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने डॉ. देशपांडे को यह कहते हुए स्पष्ट रूप से सुना था, “दयामी मरीज को मार डालो। तुम्हें ऐसे लोगों से निपटने की आदत है।”
जाति आधारित गाली देने का भी दावा
व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर जाति-आधारित गाली भी दी। उस व्यक्ति ने कहा कि वह सदमे में था, लेकिन उस समय चुप रहना ही बेहतर समझा क्योंकि उसकी पत्नी का अभी भी इलाज चल रहा था। कुछ दिनों बाद, उसकी पत्नी ठीक हो गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, 2 मई, 2025 को कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई।
यह कब हुआ? विपक्ष के सवालों से घिरी सरकार, अमित शाह के दावों को ठहराया झूठा
‘धार्मिक भावनाएं हुईं आहत’
व्यक्ति ने कहा कि वही परेशान करने वाली टिप्पणियां दोबारा सुनने से उसे गहरा दुख पहुंचा है और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर अपमानजनक जाति-संबंधी टिप्पणियों के कथित इस्तेमाल से, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Latur doctor asked corona patient kill woman sensational revealed case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला होने के कारण पद से वंचित, IAS Manisha Mhaiskar के खुलासे से मचा हड़कंप
Apr 12, 2026 | 07:33 AMक्या सोशल मीडिया आपको अकेला बना रहा है? जानें ऑनलाइन चैटिंग और घटती सोशल स्किल्स के बीच का डरावना सच!
Apr 12, 2026 | 07:23 AMपाक ने ईरान को दिया दगा! इधर शांति वार्ता हुई फेल…उधर सऊदी में तैनात कर दिए फाइटर जेट, युद्ध में होगा शामिल?
Apr 12, 2026 | 07:23 AMहिंगोली में पुष्टि, वाशिम में इनकार! भूकंप के झटकों ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या कह रहा है आपदा विभाग
Apr 12, 2026 | 07:20 AMBreaking News: इस्लामाबाद में 15 घंटे तक चली महा-बैठक फेल! JD Vance और ईरानी डेलीगेशन के बीच नहीं बनी बात
Apr 12, 2026 | 07:19 AMआंगनवाड़ी में रखी थी चूहे मारने की दवा…5 बच्चों ने प्रसाद समझ खा लिया जहर, मध्य प्रदेश के मंडला में हड़कंप!
Apr 12, 2026 | 07:09 AMबॉस के साथ अफेयर, ब्रेकअप और आखिरी मुलाकात…ठाणे के होटल में मिली सिमरन की लाश, नेता के नाम पर बुक था रूम!
Apr 12, 2026 | 07:08 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM













