Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम फडणवीस का ऐलान, लातूर में बाढ़ से बेहाल किसानों को मिलेगा मुआवजा

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से फसलें बर्बाद, लातूर के किसानों के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहत का ऐलान किया, शिवसेना ने तत्काल पैकेज की मांग की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 24, 2025 | 08:41 PM

सीएम फडणवीस का ऐलान, लातूर में बाढ़ से बेहाल किसानों को मिलेगा मुआवजा

Follow Us
Close
Follow Us:

Latur News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लातूर, बीड, नांदेड़ और अन्य जिलों में हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। इस विपदा के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को लातूर जिले के निलंगा तालुका के औरद शाहजानी गांव का दौरा किया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लातूर दौरे के दौरान बारिश से प्रभावित इलाकों का मुआयना किया और किसानों से सीधे बातचीत कर उनके दर्द को समझा। उनके साथ मंत्री शिवेंद्र सिंह राजे भोंसले, विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। फडणवीस ने किसानों की पीड़ा देखते हुए तत्काल राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “सभी शर्तें और निकष दरकिनार कर लातूर जिले के किसानों को सरसकट मदद दी जाएगी। घोषित राहत से आगे बढ़कर अतिरिक्त आर्थिक सहायता सुनिश्चित करेंगे।”

सीएम का यह ऐलान औसा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद किया गया, जहां फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि टंचाई और सूखे में लागू होने वाली हर सरकारी योजना लातूर में तुरंत अमल में लाई जाएगी, ताकि बाढ़ से बेहाल किसानों को जल्द राहत मिल सके। इस घोषणा से औसा और लातूर के किसानों में उम्मीद की नई किरण जगी है।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ओमराजे निंबालकर ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल राहत पैकेज की मांग की, जिसमें बैंक खातों में सीधा मुआवजा जमा हो। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब अपने किसानों को 50 हजार रुपए की सीधी मदद दे सकता है, तो महाराष्ट्र क्यों पीछे रहे। “मैं बाद में सांसद हूं, सबसे पहले इंसान हूं। इंसानियत का फर्ज है कि विपदा में लोगों की मदद की जाए।”

यह भी पढ़ें- जोरदार होगी वापसी की बारिश, महाराष्ट्र में भारी वर्षा की चेतावनी, 26 सितंबर से फिर लगेगी झड़ी

मराठवाड़ा में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। नदियां उफान पर हैं, बांधों का जलस्तर खतरे के दहाने पर पहुंच गया है, और एनडीआरएफ व सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। लातूर में ही सैकड़ों मवेशी बह गए, जबकि नांदेड़ में पांच लोग लापता हैं, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। कुल 20 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें प्रभावित हुई हैं, जिनमें सोयाबीन, कपास और धान मुख्य हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

Devendra fadnavis flood relief farmers maharashtra september 2023

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 08:41 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

टिकट नहीं मिली तो पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, राकांपा (अजीत) के पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप

2

MBMC रणभूमि में भाजपा बनाम शिवसेना, 70 पार का भाजपा दावा, 50 पार से शिवसेना का पलटवार

3

शिवसैनिकों का विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ प्रदर्शन, प्रवीण दरेकर के भाई को टिकट मिलने से नाराज़गी

4

भाजपा ने पूर्व महापौर सहित 63 के टिकट काटे, कांग्रेस ने भी लगभग 50 प्रतिशत प्रत्याशियों का किया पत्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.