
Maharashtra Breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिव की एक छवि भेंट की। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार(7 अगस्त) को अपने धुर विरोधी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस का समर्थन करने का आरोप लगाया। जिसने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का मताधिकार ‘‘छीनने'' वाले पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल को ‘‘पुरस्कृत'' किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें
विक्रोली में पुलिस ने पान दुकान में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से मादक पदार्थ एमडी (मेथाम्फेटामाइन) बेच रहा है सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने ड्रग्स बेचते हुए आरोपी दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से कुल 92 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1.84 लाख रुपए बताई जा रही है।
हिंदू जनजागृति समिति की ओर से 'खालिद का शिवाजी' इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड कार्यालय में एक ज्ञापन के माध्यम से की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंध में झूठे, भ्रामक और इतिहास से असंगत दावे करके इस फिल्म में जानबूझकर विकृति की गई है। यह केवल शिवभक्तों की नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की श्रद्धा पर आघात है, ऐसा मत इस अवसर पर व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को यहां एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध ‘वाघ-नख' प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को इस हथियार को देखना चाहिए, क्योंकि यह ‘‘हमें हमारी वीरता के इतिहास'' की याद दिलाता है। भागवत ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज का वाघ-नख हमें हमारे शौर्य के इतिहास की याद दिलाता है। सभी को इसे देखना चाहिए।''
स्वदेशी आंदोलन के 120 वीं वर्ष के अवसर पर कालबादेवी स्थित स्वदेशी मार्केट चौक के पास व्यापारियों ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व बॉम्बे स्वदेशी मार्केट के व्यापारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत 7 अगस्त 1905 को कोलकाता के टाउन हॉल से हुई थी। उस दौर में ब्रिटिश निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करके भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी आंदोलन शुरू की गई थी। देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हमें विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की जरुरत है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है।मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "महाराष्ट्र और देश में कही वोटों की चोरी नहीं हुई है... राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे… pic.twitter.com/BrzybEyOL8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मुंबई के दादर स्थित कबूतरखाना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई महापालिका ने नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कबूतरखाने को बंद कर दिया था। इस कबूतरखाने में कबूतरों को दाना-पानी देना बंद कर दिया गया था ।इस निर्णय के बाद जैन समाज ने आक्रामक रुख अपनाया था। मामला सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। अब अदालत ने इस कबूतरखाने को बंद रखने के अपने पूर्व आदेश को कायम रखा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (7 अगस्त) को स्पष्ट कहा कि हमारे लिए नागरिकों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि हमारे आदेश का कोई उल्लंघन न करे।
नागपुर में कथित रूप से जहर खाने के कारण 80 वर्षीय एक चिकित्सक की मौत हो गई जबकि उनकी 70 वर्षीय पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान होने के कारण कथित तौर पर जहर खा लिया। सोनेगांव थाना क्षेत्र के समर्थ नगरी निवासी 80 वर्षीय चिकित्सक लंबे समय से पेट में ‘अल्सर' और दांतों की समस्या से पीड़ित थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पड़ोसियों ने चिकित्सक को उनके घर के बरामदे में बेहोश पड़ा पाया और उनकी पत्नी घर के अंदर पड़ी थीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कीटनाशक की दो बोतल और तीन सुसाइड नोट मिले, जिनमें चिकित्सक ने अपने दर्द और अकेलेपन का कथित तौर पर वर्णन करते हुए कहा कि उनके इस कदम के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने के बाद गुरुवार की सुबह सैर पर निकली दो महिलाओं की मौत हो गई। दैठणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह घटना दैठणा गांव से 1.5 किलोमीटर दूर गंगाखेड़ राजमार्ग पर तड़के करीब 5.30 बजे हुई। मृतकों की पहचान पुष्पाबाई कचवे (69) और अंजनाबाई शिसोदे (55) के रूप में की गई है। उसने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। दोनों महिलाएं दैठणा गांव की रहने वाली थीं, जिन्हें अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव का डेटा दिखाकर आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव में धांधली हुई है और 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "महाराष्ट्र में 5 महीनों में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए, जो काफी चिंताजनक है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... महाराष्ट्र में, 5 महीनों में 5 साल से ज़्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा और फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया... लोकसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ़ हो गया। यह बेहद… pic.twitter.com/6XJrQ7i9qW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
यह पूछे जाने पर कि क्या मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे और दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "दोनों भाई काफी सक्षम हैं। हमें जो करना होगा, हम करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की कोई जरूरत नहीं है।"
#WATCH | Delhi: On being asked if MNS chief Raj Thackeray will also attend the INDIA alliance meeting and meet Rahul Gandhi in Delhi, Shiv Sena UBT chief Uddhav Thackeray says, "Both the brothers are capable enough. We will do whatever we have to do. There is no need for any… pic.twitter.com/OVmJBUxaSG
— ANI (@ANI) August 7, 2025
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर इकबाल मिर्ची के सहयोगी को एक सिनेमाघर को कथित तौर पर ध्वस्त करने और उसके भूखंड को 15 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ईडी ने धन शोधन के एक मामले में इस संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल कादिर अली मोहम्मद (75) को बुधवार को दक्षिण मुंबई की वी.पी. रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने हाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरगांव स्थित न्यू रोशन टॉकीज थिएटर को ध्वस्त कर दिया गया और उसकी जमीन को बेच दिया गया। इस संपत्ति को ईडी ने कुर्क किया था।
महाराष्ट्र के गड़चिराेली जिले में गुरुवार सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से 4 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गड़चिराेली राजमार्ग पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 16 लोग लापता है। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
मुंबई में आज सुबह से बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ अचानक बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में बारिश जारी है।
#WATCH | Maharashtra | Rain lashes Mumbai. Visuals from Bandra. pic.twitter.com/3A5PrtNEGn
— ANI (@ANI) August 7, 2025
नागपुर में पुलिस अधिकारी से मारपीट करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक हर्षवर्धन रायभान जाधव को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश आरजे राय ने दोषी करार देते हुए 1 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दिसंबर 2014 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने नेताओं के साथ प्राइड होटल में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान जाधव ने बैठक कक्ष में जाने का प्रयास किया। इस दौरान विशेष सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर पराग जाधव ने उन्हें भीतर जाने से रोका था। गुस्साए जाधव ने इंस्पेक्टर जाधव को तमाचा मार दिया। सोनेगांव पुलिस ने पीआई जाधव की शिकायत पर हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा निर्माण करने और हाथापायी करने का मामला दर्ज किया था।
नागपुर पुलिस की ओर से ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को यातायात सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 8 अगस्त की शाम 4 बजे नेशनल फायर कॉलेज, राजनगर में किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों विशेषकर सुबह और रात में सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव बैंड वितरित किए जाएंगे। इनके उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी और वाहन चला रहे नागरिकों को पैदल चलने वालों को देखने में आसानी होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 अगस्त को महराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ अचानक बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मराठवाड़ा और विदर्भ में अचानक भारी बारिश होने की संभावना है। लोक प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी गणेश उत्सव से पहले, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रमुख गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होगा। पुलिस ने आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विसर्जन मार्गों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
Mumbai: Ahead of the upcoming Ganesh Utsav, Mumbai Police held a key meeting with major Ganesh mandal representatives to review security arrangements. Police instructed organisers to install CCTV cameras, deploy security guards, ensure women’s safety, and strictly follow… pic.twitter.com/msUmwlpGLh
— IANS (@ians_india) August 6, 2025
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और सांसद शरद पवार 2 दिवसीय दौरे पर नागपुर आ रहे हैं। वह शुक्रवार और शनिवार को नागपुर में रहेंगे। इस साल वे रक्षाबंधन नागपुर में ही मनाएंगे। शरद पवार शुक्रवार यानी 8 अगस्त को शाम 5.40 बजे दिल्ली से नागपुर पहुंचेंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे वैरायटी चौक स्थित आशीर्वाद लॉन से शुरू होने वाली ‘मराठा मंडल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चर्चा है कि इस दौरे में वे पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये के आवास पर भी जाएंगे।
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के कॉटन ग्रीन स्टेशन के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। ये सभी लोग शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सभी लोग हरियाणा से मुंबई आए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से 50 जिंदा कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक छवि भेंट की। शिंदे ने बताया कि यह भेंट खास तौर पर उस 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के सम्मान में थी, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों का सफाया किया गया था।
📍नवी दिल्ली |#दिल्ली दौऱ्यावर आलो असता आज देशाचे लोकप्रिय पंतप्रधान माननीय श्री.@narendramodi जी यांची सहकुटुंब सदिच्छा भेट घेतली.
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 6, 2025
संसदेच्या पावसाळी अधिवेशनाच्या पार्श्वभूमीवर नवी दिल्ली येथे आलो असता आज ही भेट संपन्न झाली. यावेळी मोदीजींना शाल आणि पुष्पगुच्छ देऊन सन्मानित… pic.twitter.com/PoaM05Ovkb
मुंबई पुलिस की विक्रोली यूनिट ने पान दुकान की आड़ में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.84 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है।