महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग
Maharashtra Breaking News Updates: केंद्रीय गृहमंत्री आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इधर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट के बेटे पर दजेह उत्पीड़न का आरोप लगा है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…
27 May 2025 09:26 PM (IST)
27 May 2025 09:24 PM (IST)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार ने कृषि भूमि के आबंटन पर लगाए जाने वाले पंजीयन शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को सीएम फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कुल 10 निर्णयों को कैबिनेट ने मंजूरी दी। लेकिन इसमें कृषि बंटवारे पर अब शुल्क नहीं लेने का निर्णय महत्वपूर्ण है।
27 May 2025 08:13 PM (IST)
मुंबई में बारिश से हुई तबाही के लिए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक व नेता आदित्य ठाकरे ने बीएमसी प्रशासन, महाराष्ट्र की महायुति सरकार एवं खासतौर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया है। इसी के साथ आदित्य ने मुंबई में घरों, दुकानों में बारिश का पानी भरने के कारण हुए नुकसान की भरपाई सरकारी तिजोरी से करने मांग की।
27 May 2025 07:48 PM (IST)
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में मंगलवार (27 मई) को एक दिन में 66 नए लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अकेले मुंबई में 31 कोविड केस सामने आए हैं। नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 325 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले राजधानी मुंबई में सामने आ रहे हैं।
27 May 2025 07:20 PM (IST)
ऑपरेशन सिंदूर पर संजय राउत द्वारा सवाल उठाने पर नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को बॉर्डर पर ले जाकर खड़ा करना चाहिए। जब गलत जगह पर गोली लगेगी तब उसको पता चलेगा की ऑपरेशन सिंदूर से हमें सफलता मिली है या नहीं। उन्हें बोलने का कोई हक नहीं है। आप कौन होते हो प्रधानमंत्री के काम पर सवाल उठाने वाले? आपको क्या पता है, यह आपका काम नहीं है।
27 May 2025 06:54 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते दस वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर सवाल खड़े करनेवाले विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका, लेकिन पीएम मोदी ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाकर इन कामों को पूरा किया। मोदी देश को दस नंबर से चौथे नंबर पर ले आए।
27 May 2025 06:44 PM (IST)
मुंबई में हुए जलभराव पर राज्य के राजस्व मंत्री और भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'आज मुख्यमंत्री जी के अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में बारिश को लेकर जिन लोगों का नुकसान हुआ है वह आज प्रस्तुत किया गया। अगले 15 दिन में क्या अलर्ट है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो निर्णय लिए हैं। जिनका नुकसान हुआ है उनको उसकी भरपाई की जाएगी। दूसरा- आने वाले दिनों में जहां अलर्ट है वहां पर सभी NDRF और SDRF की टीम को भेज दिया है।
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई में हुए जलभराव पर राज्य के राजस्व मंत्री और भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'आज मुख्यमंत्री जी के अध्यक्षता में एक बैठक हुई है इस बैठक में महाराष्ट्र में जो बारिश हुई और इस बारिश में जिन लोगों का नुकसान हुआ है जो-जो भी हुआ वो… pic.twitter.com/tjdCT7hLF2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2025
27 May 2025 05:52 PM (IST)
कुछ महीने पहले अभिनेता सैफ अली खान के घर पर तोड़फोड़ और हमला हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले भारी सुरक्षा के बावजूद एक अज्ञात महिला सलमान के घर में घुस गई थी। अब एक और एक्टर के घर में ऐसी ही घटना घटी है। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर एक अज्ञात महिला अचानक घुस गई।
27 May 2025 04:16 PM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक, कोपरगांव और ठाणे में मेसर्स केजीएस शुगर एंड इंफ्रा कंपनी से जुड़े निदेशकों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित ₹350 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में की गई, जिसमें जाली दस्तावेजों का उपयोग करके कर्ज लिया गया था। इन पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया था।
27 May 2025 03:47 PM (IST)
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी की सफाई में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से एक बार फिर पूछताछ की है। अधिकारियों के अनुसार, इस घोटाले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को लगभग 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक दो बिचौलिए- केतन कदम और जय जोशी- गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
27 May 2025 02:59 PM (IST)
शिवसेना-यूबीटी ने अपने अखबार सामना के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर हमला बोला है।सामना ने अपने संपादकीय में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। अखबार का दावा है कि पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था, मेरी रगों में अब खून नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बहता है। जबकि बीजेपी और पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति न करने की सभी से अपील की थी, तो क्या उन्होंने अपने बयान को भुलाकर सिंदूर की राजनीति शुरू कर दी है। अगर ऐसा है तो यह अमानवीय है। अखबार ने आगे लिखा है, अगर मोदी हिंदुत्ववादी हैं तो उन्हें सिंदूर का महत्व समझना चाहिए और बोलना चाहिए।
27 May 2025 02:42 PM (IST)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अख्तर रफीक शेख (32), जब्बार खजामिया शेख (30), शरीक जमीर अंसारी (21) और अजगर अली अरशद हुसैन अंसारी (21) के रूप में हुई है। सभी भिवंडी के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
27 May 2025 01:57 PM (IST)
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि संजय राउत को छोड़कर पूरे देश में हर कोई ऑपरेशन सिंदूर को स्वीकार करता है। यहां तक कि उनकी सहयोगी कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले ने भी ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है। संजय राउत को मेरा संदेश है कि अगर उन्हें हमारे सैनिकों पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से सीमा पर जाना चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए।
Mumbai, Maharashtra: On Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut’s statement, Minister Pratap Sarnaik says, "Across the country, except Sanjay Raut, everyone acknowledges Operation Sindoor. Even his ally, Congress leader Supriya Sule, has supported Operation Sindoor. My message to… pic.twitter.com/Pk2yAZNOax
— IANS (@ians_india) May 27, 2025
27 May 2025 01:45 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अब तक का 11 साल का शासनकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। शाह ने मुंबई में माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजराती भाषा में कहा कि जो लोग ‘‘एक चुटकी सिंदूर'' का महत्व नहीं जानते थे, उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से इसके बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे कर लिए हैं। गुजरात का बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया गया है।''
27 May 2025 01:15 PM (IST)
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ सेना के ऑपरेशन सिंदूर को 'फेल ऑपरेशन' बताया है। उन्होंने एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
VIDEO | Mumbai: Addressing a press conference, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, "Operation Sindoor was a failure, however, in the interest of the nation, the opposition does not want to talk much about it. Operation Sindoor was launched because terrorists… pic.twitter.com/2RKJcSGn4m
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2025
27 May 2025 12:48 PM (IST)
पूर्वी उपनगर विक्रोली में 25 वर्षीय महिला ने एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात कन्नमवार नगर इलाके में घटी। उन्होंने बताया कि मृतक हर्षदा टेंडोलकर मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन फिलहाल उसके इस कदम का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी ने बताया कि टेंडोलकर 23वीं मंजिल से कूदी और नीचे खड़ी मोटरसाइकिल पर गिरी। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
27 May 2025 12:07 PM (IST)
महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई कस्बे के पास धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांधी ब्रिज पर सोमवार रात को एक दुखद घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। एक एसयूवी पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गई।
27 May 2025 11:21 AM (IST)
ठाणे शहर में जर्जर हो चुकी इमारत का एक हिस्सा मंगलवार को तड़के ढह गया। इस जर्जर इमारत को महानगर पालिका के प्राधिकारी खतरनाक घोषित कर चुके थे। अधिकारी ने बताया कि वागले एस्टेट क्षेत्र में नंदादीप इमारत का एक हिस्सा देर रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर ढहने के बाद 17 परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 50 साल से अधिक पुरानी इस इमारत को इस वर्ष सर्वेक्षण के बाद ठाणे महानगर पालिका ने खतरनाक इमारतों की सी-2 बी श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था।
27 May 2025 10:40 AM (IST)
सीमा पार कर करगिल से पाकिस्तान जाने वाली नागपुर की एक महिला को हिरासत में लेने के लिए शहर की पुलिस का एक दल अमृतसर भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ‘पाकिस्तान रेंजर्स' ने शनिवार को महिला सुनीता जामगडे (43) को सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दिया। जोन-5 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निकेतन कदम ने बताया कि महिला 4 मई को अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ नागपुर से निकली और करगिल पहुंची थी, जहां से 14 मई को सीमा पार कर वह पाकिस्तान चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को बाद में पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पकड़ लिया।
27 May 2025 10:17 AM (IST)
ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रही एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) ने संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि की है। केडीएमसी के स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दीपा शुक्ला ने सोमवार को मौत की पुष्टि की।
27 May 2025 09:40 AM (IST)
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक महिला सुमैया शेख (26) और उसके प्रेमी जब्बार शेख को उसके पति इस्माइल शेख (36) की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि देर रात तक चली बहस के बाद दोनों ने उस पर कई बार चाकू से वार किया। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
27 May 2025 09:04 AM (IST)
मुंबई शहर में आज भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। बीएमसी ने बताया कि 26 मई सुबह 8 बजे से 27 मई सुबह 8 बजे तक शहर में- 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उपनगर - 63 मिमी, पश्चिमी उपनगर - 72 मिमी दर्ज की गई।
27 May 2025 08:54 AM (IST)
मुंबई में भारी बारिश के बाद खार के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नेशनल कॉलेज के पास स्वामी विवेकानंद रोड भी पानी भर गया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Khar following heavy rainfall.
(Visuals from Swami Vivekananda Road near National College) pic.twitter.com/yqn0w2eChF
— ANI (@ANI) May 27, 2025
27 May 2025 08:07 AM (IST)
परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिया है कि लीज पर ली जाने वाली 5,150 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार कंपनी- ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक निष्क्रिय साबित हुई है। इसलिए एसटी महामंडल द्वारा इस कंपनी के साथ किया गया टेंडर कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। संबंधित कंपनी को 22 मई तक 1,000 बसों की आपूर्ति के लिए संशोधित टाइम टेबल दिया गया था, लेकिन इस अवधि के भीतर कंपनी एक भी बस की आपूर्ति नहीं कर सकी।
27 May 2025 07:40 AM (IST)
भारी बारिश के कारण रायगड जिले की उरण तहसील में बाढ़ जैसी स्थिति है। इस बारिश की वजह से कलंबुसरे गांव में खपरैल और पतरे वाले घरों को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके बारे में जानकारी मिलने पर उरण के विधायक महेश बालदी ने तत्काल उक्त घरों का निरीक्षण किया और जिन घरों को अधिक नुकसान पहुंचा है, उन्हें तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वहीं तहसीलदार उद्धव कदम और पिरकोन के तलाठी पिरकर तात्या, कलंबुसरे के तलाठी सुभाष पवार और उनकी टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
27 May 2025 07:35 AM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट बेटे सिद्धांत पर पुत्रवधू जान्हवी ने मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, धमकी व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जान्हवी ने सिद्धांत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।