Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूमि सौदा: एकनाथ खडसे ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खुद को आरोपमुक्त करने के लिए किया आवेदन

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने 2016 के एक भूमि सौदे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गरुवार को पुणे की एक विशेष अदालत में खुद को आरोपमुक्त करने के लिए याचिका दायर की है। खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी ने भी मामले में खुद को आरोपमुक्त किए जाने का आग्रह किया है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 27, 2024 | 06:29 PM

एकनाथ खडसे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने 2016 के एक भूमि सौदे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गरुवार को पुणे की एक विशेष अदालत में खुद को आरोपमुक्त करने के लिए याचिका दायर की है। खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी ने भी मामले में खुद को आरोपमुक्त किए जाने का आग्रह किया है।

सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े के समक्ष वकील स्वप्निल अंबुरे द्वारा आवेदन दायर किए जाने के समय खडसे दंपति अदालत में उपस्थित थे। अदालत ने आरोपियों की याचिका पर मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा।

खडसे ने पद का किया दुरुपयोग

महाराष्ट्र में पिछली भाजपा नीत सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे खडसे को 2016 में तब पद छोड़ना पड़ा था जब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी पत्नी और दामाद के लिए पुणे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि की खरीद को सुविधाजनक बनाने के वास्ते अपने पद का दुरुपयोग किया।

ईडी ने खडसे दंपति को कभी गिरफ्तार नहीं किया

ईडी ने आरोप लगाया है कि खडसे परिवार ने यह जमीन 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी जबकि इसकी वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये थी। भले ही खडसे और उनकी पत्नी को मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया है, लेकिन जांच एजेंसी ने उन्हें कभी गिरफ्तार नहीं किया। खडसे के दामाद को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने से पहले वह दो साल से अधिक समय तक जेल में रहे।

BJP छोड़ NCP में शामिल हुए खडसे

लगभग चार दशकों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे खडसे ने पार्टी छोड़ दी थी और 2020 में वह अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे। इस साल अप्रैल में, उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपनी मूल पार्टी भाजपा में लाटैंगे। हालाँकि, वह अभी तक इसमें औपचारिक रूप से शामिल नहीं हुए हैं। (एजेंसी एडिटेट)

Land deal eknath khadse applies for discharge in money laundering case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2024 | 05:10 PM

Topics:  

  • Eknath Khadse

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.