Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज कीं 3 नई FIR, क्या आज होंगे पेश

Kunal Kamra News: मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को आज यानी 31 मार्च को पेश होने को कहा है। पिछले दो समन में कामरा पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे हैं। मुश्किलें अब और बढ़ चुकीं हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 31, 2025 | 06:57 AM

कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें अब और बढ़ चुकीं हैं। वहीं इस बाबत खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ तीन और केस दर्ज किए हैं। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने कामरा को आज यानी 31 मार्च को पेश होने को कहा है। पिछले दो समन में कामरा पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे हैं।

जानकारी दें कि, यह मामला हाल में खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के शो से जुड़ा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए एक पैरोडी गाना गाया था। इस घटना के बाद शिवसेना समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था और बीते 23 मार्च रविवार रात क्लब और होटल में तोड़फोड़ की थी। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा  के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कामरा को बीते 25 मार्च मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने सात दिन का समय मांगा था। पुलिस ने बताया की,उदूसरे समन में कुणाल कामरा को 31 मार्च को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके पहले पुलिस ने राहुल कनाल समेत शिवसेना के 12 लोगों को स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद ही जमानत दे दी गई थी। महाराष्ट्र विधान परिषद ने भी शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार कर लिया है। इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, कामरा फिलहाल पुडुचेरी में बैठे हैं।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि कामरा के खिलाफ दर्ज एक FIR में मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आगामी 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी है। कामरा ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय पहुंचे थे। वहीं अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि हाल की टिप्पणी के बाद उन्हें कई तरह की धमकियां भी मिल रही हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kunal kamras troubles increased will he appear before mumbai police today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 06:56 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Kunal Kamra
  • Latest Hindi News
  • Mumbai Police

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

2

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

3

मां की मौत का खौफनाक बदला? दोस्त का सिर कुचलकर पेट्रोल से जलाया, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

4

‘भारत विरोधी लॉबी और राहुल गांधी’, उमर खालिद पर अमेरिकी चिट्ठी से भड़की भाजपा, खोले पुराने राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.