भांजी की शादी से नाराज मामा ने मेहमानों के खाने में मिलाया जहर, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बनाए भोजन में जहर मिला दिया क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है...
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: सोशल मीडिया)
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही भांजी के शादी नाराज होने के कारण ऐसा कदम उठाया कि सब हैरान हो गए। भांजी की शादी से खफा मामा ने उसे सबक सिखाने के लिए शादी में आए सभी लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। गनीमत रही को सही वक्त पर उसकी साजिश का पता चल गया और अनहोनी होने से टल गई।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बनाए गए भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि, किसी भी व्यक्ति ने उस भोजन को नहीं खाया और उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई। जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पन्हाला थाने के उपनिरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने बताया कि महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
इस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
भारत कोई धर्मशाला नहीं…घुसपैठियों को चुनचुनकर निकाला जाएगा, अमित शाह का कोल्हापुर में बड़ा बयान
लड़की ने भागकर की थी शादी
पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी। उपनिरीक्षक कोंडुभैरी ने कहा कि “लड़की हाल में गांव के एक लड़के के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली। लेकिन यह शादी लड़की के मामा महेश पाटिल को मंजूर नहीं थी।”
मेहमानों के खाने में मिलाया जहर
मंगलवार को विवाह हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन चल रहा था। इस दौरान शादी से खफा महेश पाटिल ने समारोह में पहुंचकर मेहमानों के लिए बनाए जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तब आसपास मौजूद मेहमानों ने उसे देखा और रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
खाने के नमूने फोरेंसिक लैब में भेजे गए
पुलिस उपनिरीक्षक कोंडुभैरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 286, 125 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
