Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का PM मोदी तीखा हमला, बोले- लोगों को भयभीत कर शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई औचित्य नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश के संविधान और संस्थानों को नष्ट करने और लोगों को आतंकित करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 05, 2024 | 06:09 PM

कोल्हापुर में बोलते हुए राहुल गांधी (सोर्स: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। शनिवार को राहुल गांधी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश के संविधान और संस्थानों को नष्ट करने और लोगों को आतंकित करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति इसलिए गिरी क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों की मंशा और विचारधारा गलत थी। राहुल गांधी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

आई अंबाबाईच्या कृपेने पावन झालेल्या, छत्रपती शाहूंच्या करवीर नगरीत आज छत्रपती शिवरायांच्या बहुशस्त्रधारी पूर्णाकृती पुतळ्याचे अनावरण विरोधी पक्षनेते श्री. राहुलजी गांधी यांच्या हस्ते झाले. या वेळी मंचावर महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री. नाना पटोलेजी, महाराष्ट्र काँग्रेस… pic.twitter.com/ZFchnZyTgP — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) October 5, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिंधुदुर्ग किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद प्रधानमंत्री ने मांगी माफी पर निशाना साधते हुए कहा कि “लोगों को आतंकित करने और देश के संविधान और संस्थानों को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई औचित्य नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

यह भी पढ़ें:– मुंबई में अजित पवार गुट के नेता का बेरहमी से कत्ल, जानिए क्या है पूरा मामला

26 अगस्त को गिरी थी प्रतिमा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर राजकोट किले में 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। इस साल 26 अगस्त को यह प्रतिमा ढह गई थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे के दौरान कहा था कि ”छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं। हमारे लिए वे हमारे आदर्श हैं। आज मैं अपने आदर्श के चरणों में सिर रखकर उनसे क्षमा मांगता हूं।”

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ”देश में दो विचारधाराएं हैं। एक जो संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है।” दूसरी विचारधारा वह है जो संविधान को नष्ट करने पर तुली हुई है।”

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि ”वे सुबह उठते हैं और योजना बनाते हैं कि शिवाजी महाराज के आदर्शों पर स्थापित संविधान को कैसे नष्ट किया जाए। वे देश की संस्थाओं पर हमला करते हैं, लोगों को डराते-धमकाते हैं और फिर शिवाजी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं। इसका कोई औचित्य नहीं है। यदि आप शिवाजी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हैं, तो आपको संविधान की रक्षा करनी होगी।” उन्होंने कहा कि इरादे साफ हैं और इन्हें छिपाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें:– सावरकर मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी, 23 अक्टूबर को कोर्ट में होना होगा पेश

भाजपा की विचारधारा गलत

राहुल गांधी ने कहा कि ”पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की, जो कुछ ही दिनों में गिर गई। उनके इरादे ठीक नहीं थे। प्रतिमा ने उन्हें संदेश दिया कि यदि आप शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करते हैं, तो आपको उनके आदर्शों का पालन करना होगा। यही कारण है कि प्रतिमा गिर गई, क्योंकि उनकी विचारधारा गलत है।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि ”अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारक शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान अस्तित्व में नहीं आता।” महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शनिवार सुबह कोल्हापुर पहुंचने पर गांधी का स्वागत किया।

राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे

राहुल गांधी ने टेंपो चालक अजित संधी से बातचीत की। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर पर उनकी टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और राहुल को काले झंडे दिखाए।

Rahul gandhis sharp attack on pm modi kolhapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 06:09 PM

Topics:  

  • Kolhapur
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.