कोल्हापुर में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी! परिचित ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो भेज मांगी फिरौती
Kolhapur Crime News: कोल्हापुर में एक महिला डॉक्टर के साथ जान-पहचान के युवक द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर स्नैपचैट पर भेजा और एक लाख की फिरौती मांगी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kolhapur Lady Doctor Physical Abuse News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक लेडी डॉक्टर के साथ उनके ही घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने न केवल इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, बल्कि पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और उससे फिरौती मांगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पति से मिलने के बहाने घर में घुसा आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में पति से मिलने के बहाने घर में घुस आए एक परिचित युवक ने डॉक्टर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि घटना का वीडियो भी बनाया और उसे स्नैपचैट पर भेज दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित महिला ने राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी शक्ति विक्रम भोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को 5 दिन का PCR
आरोपी शक्ति भोसले को अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोल्हापुर पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पीड़िता महिला घर पर अकेली थीं। इसी दौरान शक्ति भोसले उनके घर पहुंचा। इसके बाद घटना हुई। पीड़िता महिला ने चीखने-चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनका मुंह दबाकर रखा और मार डालने की धमकी दी। इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी महिला दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकलीं।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
यह भी पढ़ें:- अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट
ब्लैकमेल का सिलसिला
दुष्कर्म के बाद 1 मई की रात 11 बजे आरोपी शक्ति भोसले ने पीड़िता के मोबाइल पर वीडियो भेजा। उसने फोन करके वीडियो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के प्रकाश में आते ही पूरे कोल्हापुर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
