Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दफनाने की जगह नहीं मिली तो शव लेकर काेल्हापुर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, मचा हडकंप

कोल्हापुर जिले में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह नहीं मिली तो परिजन शव को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कब्रिस्तान की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने हंगामा किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 04, 2024 | 10:29 PM

शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों को समझाइश देते अधिकारी

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर: कोल्हापुर जिले में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह नहीं मिली तो परिजन शव को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कब्रिस्तान की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जब तक दफनाने के लिए जगह नहीं मिलती तब तक शव को यहां से नहीं ले जाएंगे।

सोमवार रात हुई मौत के बावजूद शव को दफनाने की जगह नहीं मिलने पर परिजन शव को कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने ले आए। यह रुख अपनाते हुए कि जब तक उन्हें कब्रिस्तान के बारे में ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वे वहां से नहीं जाएंगे। इस रूख अपनाने से जिला प्रशासन में भगदड़ मच गई। मृतक के भाई ने प्रशासन से पूछा कि शव को दफनाया जाए या अंतिम संस्कार किया जाए। पुलिस को मृतक के परिजनों को समझाया और बाद उन्होंने शव वापस ले गए।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पुराने नेताओं पर दांव लगाएगी बीजेपी, RSS ने शीर्ष नेताओं को दी सलाह

कोल्हापुर जिले में वंदना राजेश वाघमारे की सोमवार देर रात कनाननगर इलाके में मौत हो गई। लेकिन ईसाई कब्रिस्तान में जगह न होने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। इससे गुस्साए परिजन वाघमारे का शव सीधे कलेक्टर कार्यालय के सामने ले आए। ऐसे में प्रशासन के होश उड़ गए। जिलाधिकारी के प्रवेश द्वार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने टेंपो को रोक लिया। इस समय रिश्तेदारों ने रुख अपनाया कि जब तक मनपा अधिकारी बताकर ईसाई कब्रिस्तान के स्थान के बारे में ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक वे शव लेकर नहीं लौटेंगे।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में शुरू हुआ महिला सशक्तिकरण का नया युग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना

आश्वासन के बाद वापस लौंटे

काफी समय से मनपा के अधिकारी यहां नहीं आए तो परिजन और आक्रामक हो गए। इस बीच शाहूपुरी पुलिस ने परिजनों से समझाया। कब्रिस्तान की समस्या को प्रशासन से बातचीत कर सुलझाने का आश्वासन देने के बाद परिजन शव लेकर वापस चले गये। शहर में ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान का सवाल दांव पर है। इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मृतक के भाई विवेक भालेराव ने गुस्से में पूछा कि इस शव को जला दूं या दफना दूं।

Kolhapur burial protest family district collector

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 10:29 PM

Topics:  

  • Kolhapur News
  • Kolhapur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

शादी के मंडप में दुल्हन बनी डॉक्टर! बेहोश महिला का किया इलाज, कोल्हापुर शादी का VIDEO वायरल

2

TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन, 5 आरोपियों के नाम सामने आए, जांच में जुटी कोल्हापुर पुलिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.