25 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, फिर करंट देकर हत्या, कोल्हापुर में सनसनीखेज वारदात

Kolhapur Kidnapping And Murder Case: कोल्हापुर में 25 लाख की फिरौती के लिए सब्जी व्यापारी का अपहरण, करंट देकर हत्या की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
kolhapur vegetable trader kidnapped murdered for 25-lakh ransom shiroldanoli
Shirol Danoli crime (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shirol Danoli Crime News: कोल्हापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 25 लाख रुपये की फिरौती के लिए एक सब्जी व्यापारी का अपहरण कर कुछ ही घंटों में उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना शिरोल तहसील के दानोली गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान भरतेश राजगोंडा टोपगोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी को बैटरी का करंट देकर मारने की बात कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजदीप अजय ताडे और टिल्लू उर्फ मंथन राजेंद्र चंदुरेपवार बताए गए हैं।

लगातार लोकेशन बदलते रहे आरोपी

अपहरण के बाद लगातार बदलते रहे लोकेशन अपहरण के बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। भरतेश को जबरन उठाने के बाद उनके ही मोबाइल फोन से उनके चचेरे भाई महावीर टोपगोंडा को कॉल किया गया। कॉल में बड़ी रकम लेकर तय स्थान पर पहुंचने को कहा गया। महावीर अपने दो साथियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन आरोपी लगातार लोकेशन बदलते रहे, जिससे वे भ्रमित हो गए। कुछ समय बाद मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया।

गन्ने के खेत में मिला शव

भरतेश सोमवार रात करीब 9 बजे घर के लिए निकले थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। रात करीब 11 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की गई। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शेरीमला रोड पर गन्ने के खेत में उनकी गाड़ी और चप्पल मिली। इसके बाद पास ही खेत में उनका शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे शिरोल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com