Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोल्हापुर के केशवराव भोसले थिएटर हादसे में सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश, बाेले- जल्द होगा नया निर्माण

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में 100 साल से अधिक पुराना सभागार भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गया। ऐतिहासिक संगीतसूर्य केशवराव भोसले थिएटर में गुरूवार रात करीब 10 बजे के आग लग गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दिए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 09, 2024 | 06:40 PM

केशवराव भोसले थिएटर जलकर खाक व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (साेर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में 100 साल से अधिक पुराना सभागार भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गया। ऐतिहासिक संगीतसूर्य केशवराव भोसले थिएटर में गुरूवार रात करीब 10 बजे के आग लग गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दिए। जिले के अधिकारियों ने बताया कि कोल्हापुर में कला और नाटक के प्रतीक के रूप में स्थापित केशवराव भोसले नाट्यगृह गुरूवार की रात को लगी आग में जलकर खाक हो गया। दमकल के एक अधिकारी ने बताया, कि ‘‘आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग पर काबू पा लिया गया।” जिला प्रशासन के अनुसार, आग संभवत: शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी हाेगी।

मुख्यमंत्री ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मुंबई-नासिक राजमार्ग के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि ‘‘मैंने कोल्हापुर ऑडिटोरियम में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मैंने इस संबंध में कोल्हापुर महानगर पालिक के आयुक्त को निर्देश दिए हैं।” उन्होंने कहा कि ‘‘कोल्हापुर के लोगों का इस सभागार से गहरा नाता है और हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।” उन्होंने कहा, ‘‘बिना समय गंवाए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसी स्थान पर एक नया सभागार बनाया जाए।”

# Live📡| 09-08-2024 📍 ठाणे 🎥 पत्रकारांशी संवाद https://t.co/4Mk0riRA3z — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 9, 2024

घटनास्थल पर पहुंचे कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शाहू महाराज ने स्थानीय रंगकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यहां एक सभागार बनवाने का फैसला किया था, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह सभागार इस तरह नष्ट हो जाएगा।” मुश्रीफ ने कहा कि ‘‘हम कोल्हापुर के खोए हुए गौरव को बहाल करेंगे। हम इस काम के लिए धन जुटाने का प्रयास करेंगे।”

यह भी पढ़ें:- कोल्हापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, ऐतिहासिक केशवराव भोसले थिएटर जलकर खाक

विजय वडेट्टीवार ने किया घटनास्थल का दौरा

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सभागार कोल्हापुर की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। उन्होंने घटना की जांच की भी मांग की। कोल्हापुर के सांसद छत्रपति शाहू महाराज और उनके बेटे एवं पूर्व सांसद छत्रपति संभाजी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

कोल्हापुर पहुंचेंगे अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि थिएटर कलाकारों की कला को बढ़ावा देने के लिए संगीतसूर्य केशवराव भोसले के निर्माण के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। यह बताया गया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार दो दिनों के भीतर कोल्हापुर दौरे पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरकार को लगाया 5 करोड़ का चूना

संगीतसूर्य केशवराव भोसले थिएटर कब बना

बता दें कि इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण 1915 में छत्रपति शाहू महाराज की पहल पर किया गया था, जिन्होंने 1884 से 1922 के बीच कोल्हापुर रियासत पर शासन किया था और वह अपने सामाजिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं। दिवंगत गायक-अभिनेता केशवराव भोसले के नाम पर बना यह सभागार शहर के खासबाग इलाके में स्थित है। इसका प्रबंधन कोल्हापुर महानगर पालिका (केएमसी) द्वारा किया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm shinde ordered an inquiry into the keshavrao bhosale theatre accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2024 | 06:38 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Kolhapur News

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव में शिंदे के स्टार प्रचारक बने गोविंदा, शिवसेना ने जारी की 40 धुरंधरों की लिस्ट

2

BMC चुनाव से पहले बवाल! ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, खोले सभी राज

3

डिप्टी सीएम शिंदे ने बढ़ाया दबाव, निकाय चुनाव को लेकर रखी नई शर्त, बैकफुट पर भाजपा

4

संपादकीय: महायुति की महाजीत में देवाभाऊ का पुण्यप्रताप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.