Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किरीट सोमैया ने आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

  • By अखिलेश मिश्रा
Updated On: Mar 01, 2023 | 03:19 PM

ANI PHOTO

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और उनके बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) सहित ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में एक एक चाय वाले की कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया। सोमैया ने कहा कि बेटे ने उस कंपनी को ठेका दिया जिस पर पिता ने रोक लगाई थी।

बुधवार को पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद  सोमैया ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब किसका नंबर है, सुजीत पाटकर या संजय राउत का? उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपए का कोविड घोटाला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। करोड़ों की हेराफेरी पाई गई है। 

आयकर विभाग, ईडी और मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच 

सोमैया ने कहा कि इस मामले में कुछ को आयकर विभाग ने, कुछ को ईडी ने और कुछ को मुंबई पुलिस ने ट्रेस किया था। संजय राउत के साथी सुजीत पाटकर की कंपनी ‘लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विस’ को मुंबई महानगरपालिका से कुल 32 करोड़ रुपए मिले थे जिसमें से 14 करोड़ 3 लाख 29 हजार 839 रुपए अलग बैंक खाते में भेजे गए। सोमैया ने कहा कि इस बात की जांच चल रही है कि इस बैंक खाते से पैसा किसने निकाला। आयकर खाते की जांच की जा रही है। आयकर विभाग, ईडी और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

मुंबई में अचानक हुआ शिंदे-राउत का आमना-सामना, तस्वीर ने मचाया तहलका, जानें क्या हुई बात

‘मेरे हाथ में होता तो BJP के 4 टुकड़े कर देता’, संजय राउत बोले- दिल्ली से निकला मुंबई का डेथ वारंट

पाटीदार थे छत्रपति शिवाजी महाराज! केंद्रीय मंत्री पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल

एक चाय वाले की कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ठेका

पूर्व सांसद सोमैया ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि एक चाय वाले की कंपनी को एक कोविड सेंटर के लिए 100 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था। तत्कालीन मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस कंपनी को वर्ली में आईसीयू का ठेका दिया था, जिसे पुणे में पीएमआरडीए ने प्रतिबंधित कर दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पीएमआरडीए के अध्यक्ष थे। कोविड सेंटर में महज आठ दिनों में तीन कोविड मरीजों की मौत हो गई थी। इसलिए इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन  बेटे ने वर्ली कोविड सेंटर के आईसीयू का ठेका उस कंपनी को दे दिया जिस पर पिता ने रोक लगा दी थी। इसके अलावा, दहिसर आईसीयू का ठेका भी इसी कंपनी को दिया गया था। 

सोमैया के खिलाफ कोर्ट जाएंगे संजय राउत

महाविकास आघाड़ी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर करोड़ों रुपए जमा करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने अदालत में जाने की चेतावनी दी है। कोल्हापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि आईएनएस विक्रांत के नाम पर सोमैया ने करोड़ों रुपए जमा किया है। यह पैसा कहां गया इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरु थी। तभी सरकार बदल गई और चोरों को क्लीन चिट दे दी गई। इस सरकार ने अब तक 28 चोरों को क्लीन चिट देने का काम किया है। राउत ने कहा कि वे इस मामले में खुद ही अदालत में याचिका दायर करेंगे। राउत ने कहा कि सरकार के विरोध में बोलने वाले को जेल में डालने और उन्हें बदनाम करने का काम शुरू है। राउत ने यह भी कहा कि वर्ष 2024 में जनता सबका हिसाब लेगी।

Kirit somaiya made serious allegations against aditya thackeray and sanjay raut said this big thing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2023 | 03:19 PM

Topics:  

  • Aditya Thackeray
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.