केतन अग्रवाल हत्याकांड: चेतन को लेकर लोहगढ़ किले पहुंची पुणे ग्रामीण पुलिस, 300 फीट गहरी खाई में फेंकी गई डमी
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड का सच जानने के लिए लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। 300 फीट गहरी खाई में डमी फेंकी गई।
- Written By: आकाश मसने
लोहगढ़ किले से खाई में केतन अग्रवाल के वजन और लंबाई के बराबर एक फाइबर डमी फेंकी गई (सोर्स: IANS)
Ketan Agarwal Murder Case Crime Scene Recreate: पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का सच सामने लाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है। बुधवार को जांच टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के दृश्य को रीक्रिएट करने के लिए ऐतिहासिक लोहगढ़ किले का रुख किया। पुलिस यह समझना चाहती है कि आरोपी ने इतनी बेरहमी से हत्या को अंजाम कैसे दिया।
लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया
पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को जांच के लिए आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले ले गई। वहां, जांच के हिस्से के तौर पर उन्होंने क्राइम सीन को फिर से दोहराया और गेट एनालिसिस की। यह प्रक्रिया लगभग 2 घंटे 40 मिनट तक चली। लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए केतन अग्रवाल के वजन और लंबाई के बराबर एक फाइबर डमी तैयार की गई और उसे उसी 300 फीट गहरी खाई में फेंका गया, जहां से केतन का शव मिला था। ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय क्या और कैसे हुआ होगा। इस जांच से पुलिस को घटना की कड़ियों को वैज्ञानिक रूप से जोड़ने में मदद मिलेगी।
चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस किया
इससे पहले मंगलवार को केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी चेतन चौधरी का ‘गेट एनालिसिस’ (चलने के तरीके का परीक्षण) भी किया। इस प्रक्रिया के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि घटना वाले दिन चेतन किस रास्ते से चला और उसकी गतिविधियां क्या थीं। पुलिस ने घटना के दिन पहनी गई उसकी पैंट भी बरामद कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
महाराष्ट्र HSRP अभियान में देश में नंबर 1, 95.92 लाख वाहनों पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
पहला दिन, स्कूल पहुंचे बच्चे और स्वागत में मिला जलजमाव! नागपुर मनपा स्कूलों की बदहाली देख भड़के कमिश्नर
म्हाडा लॉटरी में 2 महीने की देरी, 2,640 घरों का ड्रॉ अटका, आवेदकों के 375 करोड़ रुपये फंसे, बढ़ा आक्रोश
Lonavala, Maharashtra: In the Ketan Agarwal murder case, Lonavala Rural Police took accused Chetan Chaudhary to Lohagad Fort for investigation. There, they conducted a crime scene recreation and a gait analysis (study of his walking pattern) as part of the probe. The procedure… pic.twitter.com/cw0CXCz4gF — IANS (@ians_india) July 1, 2026
सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड बढ़ी
बता दें केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मंगेतर सिया गोयल और सिया के प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 18 जून को लोहगढ़ किले से खाई में धक्का देकर पर केतन की हत्या कर दी थी। इस मामले में शुरुआती रिमांड खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों की पुलिस हिरासत 5 दिन और बढ़ा दी।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने अदालत को बताया कि जांच के कई अहम पहलू अभी पूरे नहीं हुए हैं। जांच एजेंसी को दोनों आरोपियों की मौजूदगी में घटनास्थल का दोबारा परीक्षण करना है, घटना के बाद चेतन की गतिविधियों का पता लगाना है, हत्या के बाद हुई फोन पर बातचीत की जांच करनी है और केतन के पासपोर्ट को नष्ट किए जाने से जुड़े सबूत भी जुटाने हैं।
यह भी पढ़ें:- केतन अग्रवाल हत्याकांड में ट्विस्ट: सिया के वकील ने भाई साहिल गोयल को ही भेज दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
जांच के मुताबिक, सिया गोयल ने कथित तौर पर मुंबई एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुराया था। बाद में उसने उसे फाड़कर जला दिया। परिवार शादी से पहले ‘बाली’ घूमने जाने वाला था, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके कारण पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस का मानना है कि सिया ने जानबूझकर पासपोर्ट हटाया था ताकि दोनों साथ में यात्रा न कर सकें। इस मामले में समूह को ले जाने वाले ड्राइवर ने भी दावा किया था कि यात्रा के दौरान सिया अकेले पार्क की गई कार तक वापस गई थी और वहां से कुछ सामान लेकर लौटी थी।
