Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक बंद! प्रदर्शन से भरा होगा कर्नाटक में मार्च का महीना, कन्नड़ संगठन निकालेगा ‘बेलगावी चलो’ जूलूस

कर्नाटक के ‘कन्नड़ ओक्कुटा' ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में हाल ही में एक यात्री से मराठी भाषा में बात न करने पर सरकारी बस के एक परिचालक पर किए गए हमले की शुक्रवार को निंदा की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 28, 2025 | 09:21 PM

कर्नाटक बंद का आह्वान (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य के बीच उत्पन्न विवाद ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। कर्नाटक ने इस मामले के विरोध में मार्च भर प्रदर्शन का टाइमटेबल बना लिया है। साथ ही कर्नाटक के ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने कर्नाटक बंद की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक के ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ (कई कन्नड़ संगठनों का समूह) ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में हाल ही में एक यात्री से मराठी भाषा में बात न करने पर सरकारी बस के एक परिचालक पर किए गए हमले की शुक्रवार को निंदा करते हुए इस घटना के खिलाफ 22 मार्च को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

22 मार्च को कर्नाटक बंद

कन्नड़ कार्यकर्ता और ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ के नेता वट्टल नागराज ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और विभिन्न संघों से बंद को समर्थन देने का आग्रह किया। वट्टल नागराज ने कहा, ‘‘22 मार्च को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पूरे कर्नाटक में बंद रहेगा। कौन बंद का समर्थन करेगा या नहीं, यह बाद में देखेंगे। यह बंद कर्नाटक, कन्नड़ और यहां के लोगों के लिए है। यह कन्नड़ और कर्नाटक के गौरव के लिए है।”

नागराज ने ओक्कुटा की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सभी संगठनों और नेताओं से बंद में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से बंद का समर्थन करने की भी अपील की। ​इसके अलावा नागराज ने परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी से 22 मार्च को सभी सरकारी बस सेवाएं निलंबित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने होटल मालिक संघ और फिल्म जगत से भी एक दिन के बंद का समर्थन करने का आह्वान किया।

3 मार्च को राजभवन घेराव

नागराज के अनुसार, कई मॉल ने पहले ही बंद का समर्थन कर दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और मजदूर संघों, किसानों, ट्रक मालिकों, टैक्सियों, निजी स्कूलों के संगठनों से भी समर्थन देने की अपील की है। ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने इस बंद के तहत तीन मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे से राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई है, जिसमें वे ‘बेलगावी को बचाने’ के लिए कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, बेलगावी में सात मार्च को ‘बेलगावी चलो’ नाम से जुलूस निकाला जाएगा।

11 मार्च को बंद का आह्वान

नागराज ने बताया कि ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना के कार्यान्वयन की मांग करेगा तथा तमिलनाडु की सीमा से लगे अट्टीबेले में भी 11 मार्च को बंद का आह्वान करेगा। उन्होंने बताया कि मंड्या, मैसूर, रामनगर में उपायुक्त कार्यालयों के सामने 14 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। नागराज ने बताया कि यहां होसकोटे के पास ओल्ड मद्रास रोड पर यातायात रोककर 16 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा और 18 मार्च को सभी कन्नड़ समर्थक संगठन बेंगलुरु में एक बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में 21 फरवरी को कर्नाटक परिवहन निगम की बस के एक परिचालक पर कुछ यात्रियों ने इसलिए हमला कर दिया गया, क्योंकि उसने एक यात्री को मराठी में जवाब नहीं दिया था। यह घटना उस दौरान हुई थी जब बस बेलगावी शहर से बालेकुंडरी की ओर जा रही थी। उक्त घटना के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य बेलगावी को लेकर सीमा विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kannada organization statewide close on march against attack on bus conductor in belagavi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2025 | 09:21 PM

Topics:  

  • BELGAVI
  • Karnataka News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाजेनको ट्रेनी मानदेय घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, नागपुर खंडपीठ ने शीर्ष अधिकारियों को दिया नोटिस

2

अमरावती 2021 दंगा केस: कोर्ट ने सभी 30 आरोपियों को किया बरी, चित्रा-कॉटन मार्केट में हुई थी हिंसा

3

2023 की डील बनेगी आखिरी कील! सिद्धारमैया की विदाई तय…सीएम बनेंगे शिवकुमार, कब फैसला लेगा हाईकमान?

4

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का हाथ! CM फडणवीस बोले- देश के हर कोने में बम लगाने का था प्लान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.