रावसाहेब दानवे ने गरीब परिवार का घर छिना, वडेट्टीवार का सनसनीखेज आरोप
जालना के जावखेड़ा में बाबूलाल संत्रे के घर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोला और पुरा घर गिरा दिया घटना घटी है। पीड़ित परिवार और विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि यह सब केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा भेजे गए लोगों ने किया है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
विजय वडेट्टीवार और रावसाहेब दानवे (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र में केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे इन दिनों चर्चा में बने हुए है और इस चर्चा का विषय कोई राजनीतिक नहीं बल्कि इससे अलग है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के जालना में केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के गांव जावखेड़ा में एक कुम्हार परिवार के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में घर गिराने का आरोप दानवे पर लगा हैं। यह आरोप खुद पीड़ित परिवार और विजय वडेट्टीवार ने लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ये हरकत रावसाहेब दानवे के कहने पर की गई है। 22 मई की आधी रात को जालना के जावखेड़ा में बाबूलाल संत्रे के स्वामित्व वाले घर में एक घटना घटी है। अब इस मामले में नेता सियासत करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने जारी किया वीडियो
घर गिराने की इस घटना के अगले दिन परिवार के सदस्य गजानन संत्रे और उनके भाई-बहनों ने एक वीडियो बनाया और घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के कहने पर हमला करने और घर तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में अगले दिन हसनाबाद थाने में सात-आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
क्या है माजरा
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भोकरदन-जवाखेड़ा देउलगांव राजा राष्ट्रीय राजमार्ग-753 के लिए भूमि अधिग्रहण का काम 2023 में किया गया है और इसमें लगभग 22 संपत्तियां शामिल हैं। बाबूलाल संत्रे के पास गांव में 148.22 वर्ग मीटर का घर था। शीट और लकड़ी के निर्माण वाले इन घरों में से 104 वर्ग मीटर का हिस्सा सड़कों के लिए अधिग्रहित किया गया है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उन्हें शत-प्रतिशत राहत राशि के रूप में 13 लाख 99 हजार 234 रुपये दिये हैं परिवार का आरोप है कि बाकी 44.22 वर्ग मीटर का ढांचा किसी अज्ञात व्यक्ति ने गिरा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना की किस्त क्यों रुकी? ई-केवाईसी और इनकम टैक्स समेत अदिति तटकरे ने बताए 4 बड़े कारण
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
16 Somvar Vrat 2026: 16 सोमवार व्रत कब करें शुरू? क्या है इसकी महिमा? यहां जानिए विधि
सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताया गैरकानूनी
जमीन हड़पने का आरोप
ऐसे में अब संत्रे परिवार पर हुए इस हमले को लेकर चुनावी जंग में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गए हैं। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कल घटना स्थल का दौरा किया और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने रावसाहेब दानवे का नाम लेते हुए उन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इस बीच उन्होंने यह भी कहा है कि इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। ऐसे में अब संभावना है कि यह मामला और भी आगे बढ़ता चला जाएगा।
दानवे ने साधी चुप्पी
आपको बता दे कि रावसाहेब दानवे ने विजय वडेट्टीवार के आरोपों या संबंधित घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, घटना में अज्ञात आरोपियों की पहचान और घटना के दिन वास्तव में क्या हुआ था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल रावसाहेब दानवे पर लगाए गए इस आरोप में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
