आंदोलनकारियों की आवाज दबा रही सरकार! अभिजीत दिपके की हिरासत पर भड़के मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे

Manoj Jarange Statement: अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने पर मनोज जरांगे ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और मराठा समाज की आवाज को दबाया जा रहा है।
Manoj Jarange On Abhijeet Dipke
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगेसोर्स: IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CJP नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लेने पर मनोज जरांगे ने उठाए सवाल।

  • जरांगे का आरोप: आंदोलन करने वाले छात्रों, किसानों और मराठा समाज की आवाज दबाई जा रही।

  • मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण की मांग को जायज बताया।

  • मनोज जरांगे ने सरकार को दी चेतावनी।

Manoj Jarange On Abhijeet Dipke: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने को लेकर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों, किसानों और मराठा समाज के मुद्दे उठाने वालों की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।

मनोज जरांगे ने कहा कि अब देश में ऐसी स्थिति बन गई है कि क्या कोई लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी नहीं कर सकता और छात्रों के सवाल भी नहीं उठा सकता? उन्होंने कहा कि अभिजीत दिपके के मामले की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह छात्रों से जुड़ा मुद्दा हो सकता है। छात्रों, किसानों और मराठा समाज के सवाल उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

मनोज जरांगे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन काे लेकर पुलिस की तैनाती और ट्रैफिक पाबंदियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की मांग उठाने वालों की बात सुनने के बजाय उनकी मांगों को गलत साबित करने की कोशिश होती है।

Manoj Jarange On Abhijeet Dipke
CJP के आंदोलन में जा रहे कार्यकर्ता मुंबई में नरजबंद, कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

मनोज जरांगे का मराठा आरक्षण पर बड़ा बयान

मनोज जरांगे ने इस दौरान मराठा आरक्षण को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा समाज की आरक्षण की मांग जायज है, लेकिन सरकार इसे मानने से बच रही है। उन्होंने सरकार पर आराेप लगाया कि मराठा समाज को आरक्षण देने के बजाय समाज में फूट डालने की कोशिश की जा रही है।

मराठा समाज को परेशान कर रहे सरकार: मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह ईमानदारी से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। अधिकारियों के जरिए दबाव बनाया जाता है और आंदोलन को लेकर अलग-अलग लोगों से मीडिया में बयान दिलवाए जाते हैं। यह सरकार की ओर से किया जा रहा अन्याय है।

Manoj Jarange On Abhijeet Dipke
एलन मस्क Vs अंबानी विवाद: रिलायंस से शिवसेना को मिले ₹25 करोड़? मस्क की पोस्ट से महाराष्ट्र में सियासी बखेड़ा

मनोज जरांगे ने सरकार को दी चेतावनी

मनोज जरांगे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता सरकार की कार्यशैली को समझने लगी है। सत्ता और मंत्री पद का दुरुपयोग कर आम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और सही समय आने पर सरकार को बड़ा सबक सिखाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com