जालना में बड़ी चोरी की वारदात, जल आपूर्ति पाइपलाइन से लोहे का गर्डर चोरी, सप्लाई पर संकट
Jalna Water Pipeline Theft: जालना में मुख्य पानी पाइपलाइन से करीब डेढ़ क्विंटल वजन का 20 फुट लोहे का गर्डर चोरी हो गया। घटना के बाद नया जालना क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है
- Written By: अंकिता पटेल
Jalna Water Supply Disruption ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Jalna Water Supply Disruption: जालना शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली मुख्य पाइप लाइन से जरूरी लोहे का सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना के कारण नया जालना में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।
मामले में मनपा प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मनपा के अनुसार संत गाडगेबाचा जलाशय (घाणेवाड़ी) से जल शुद्धिकरण केंद्र तक जाने वाली मुख्य पानी पाइप लाइन पर यह चोरी हुई है।
डेढ़ क्विंटल का 20 फुट लंबा था लोहे का गर्डर
जानकारी के मुताबिक कन्हैया नगर इलाके में नाले पर बने पुल पर पानी की मुख्य पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए लगाया गया लगभग 20 फुट लंबा लोहे का गर्डर 23 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Navabharat Nishanebaaz: नाम बदलने का चल पड़ा दौर, कर्तव्य पथ से सेवातीर्थ की ओर
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
चोरी हुए इस लोहे के गर्डर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल बताया जा रहा है। जिसको अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए है। अधिकारियों के अनुसार गर्डर हटाने के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना भी हो सकती थी।
स्थानीय नागरिक हो रहे हैं परेशान
- यह लोहे का गर्डर सीधे चालू पानी पाइप लाइन के ऊपर लगाया गया था।
- इसके हट जाने से तकनीकी समस्या पैदा हो गई है, जिससे नया जालना में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और कुछ क्षेत्री में पानी वितरण व्यवस्था अस्थायी रूप से बाचित हो सकती है।
पुलिस में मामला दर्ज
मनपा के पानी आपूर्ति विभाग ने इस मामले में चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आंच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-वर्धा पुलिस को मिली नई ताकत, दुर्गम क्षेत्रों में अब तेज होगी गश्त; चार आधुनिक SLM मिनी वाहन शामिल
मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस था नगर प्रशासन को जानकारी दे, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
