महिलाओं में इन कारणों से होती है खून की कमी
महिलाओं में एनीमिया
शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया महिलाओं में बहुत अधिक पाया जाता है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर और बाल झड़ने की समस्या होती है।
भारत में हर दूसरी महिला प्रभावित
आंकड़ों के अनुसार हर दूसरी भारतीय महिला को अपने जीवन में कभी न कभी एनीमिया का सामना करना पड़ता है।
ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या
कई महिलाओं को हर महीने बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, जिसे मेनोरेजिया कहते हैं। यह खून की कमी की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।
गर्भावस्था में खून का बढ़ता उपयोग
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की ग्रोथ में मां के खून का उपयोग होता है। अगर खान-पान सही न हो, तो महिला जल्दी एनीमिक हो जाती है।
पौष्टिक भोजन की कमी
महिलाएँ अक्सर कम खाना खाती हैं या हरी सब्जियाँ, दालें, मांस जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ कम लेती हैं, जिससे खून की कमी हो जाती है।
स्वास्थ्य समस्याएँ भी कारण
किडनी रोग, थायरॉइड या बार-बार होने वाले इन्फेक्शन भी एनीमिया को बढ़ावा देते हैं।
बार-बार गर्भधारण का प्रभाव
बार-बार प्रेग्नेंसी होने पर महिला ज्यादा खून नहीं बना पाती, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

