जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री

Godavari Boat Accident: जालना के गोलेगांव में गोदावरी नदी पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। नाव में क्षमता से अधिक करीब 40 यात्री सवार थे।
Two women drowned after an overloaded boat carrying around 40 pilgrims capsized in the Godavari River while traveling from Jalna to Purushottampuri.
गोदावरी नदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jalna Godavari Boat Accident: गोदावरी नदी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जालना जिले के गोलेगांव से बीड़ जिले के विख्यात धार्मिक स्थल पुरुषोत्तमपुरी जा रही भक्तों से भरी नाव नदी में डूब गई। दुर्घटना में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

हादसे के समय नाव में करीब 40 यात्रियों के सवार होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, अधिक मास के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरी में दर्शन और गोदावरी स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बुधवार, 10 जून की सुबह 11 बजे भक्तों को नदी पार कराया जा रहा था। इसी दौरान यात्रियों से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर नदी में डूबने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसमें मौजूद महिलाएं, पुरुष और बच्चे पानी में गिर गए।

समझा जाता है कि स्थानीय नागरिकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू करते हुए कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जिस नाव में भक्तों को बैठाया गया था, उसका उपयोग सामान्य रूप से रेत ढुलाई के लिए किया जाता था। नाव में क्षमता से अधिक लोगों को बिठाने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो महिला भक्तों की मौत हो गई। एक 75 वर्षीय वृद्धा के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ज्यादा कमाई के चलते बेकसूर की गई जान: स्थानीय लोगों का आरोप है कि ज्यादा कमाई के चक्कर में नाव संचालक सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी। नाव में जरूरत से ज्यादा यात्रियों को बिठाया गया था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लापरवाही बरती गई।

प्रशासन की निगरानी पर उठ रहे है गंभीर सवाल

उल्लेखनीय है कि अधिक मास के कारण पुरुषोत्तमपुरी में महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। इस हादसे के बाद नाव संचालन व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे है दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। नागरिको ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com