Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुसावल के तापी नदी में बामणोद गांव के दंपत्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Aug 30, 2022 | 04:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भुसावल : भुसावल (Bhusaval) की तापी नदी (Tapi River) का पुल इन दिनों बारिश के रिमझिम मौसम में जहा सेल्फी पॉइंट (Selfie Point) बना हुवा है और अक्सर सैलानियों का यहाँ पर जमावड़ा देखा जाते है। लेकिन यही तापी नदी का पुल अपनी दूसरी दुःख भरी रूदाद भी सुनाता है जो कुछ सिरफिरे लोग के लिए खुदकुशी (Suicide) का पॉइंट बन गया है और हर महीने या पंधरा दिन में किसी ना किसी की खुदकुशी करने के समाचार मिलते है। अक्सर लोग अपने दिमाग में गलत फितूर ठोस ठोस कर भर लेते है जिसके कारण इतना सख्त कदम उठाकर अपनी कीमती जान खो बैठते है। ऐसा ही घटना सामने आई। जब यावल तालुका के बामणोद गांव के एक दंपति ने भुसावल के तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को सामने आई। मृतकों के नाम वसंत नेमाडे उम्र 63 साल और मालतीबाई वसंत नेमाडे उम्र 55 साल बताई जा रही है। दोनों बामणोद गांव तालुका यावल के रहने वाले है। दंपति ने आत्महत्या क्यों की? इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में भुसावल शहर पुलिस में अचानक मौत की सूचना मिली थी। 

दंपति बाइक से आकार ये कदम उठाया

जानकारी के मुताबिक नेमाडे दंपती रविवार दोपहर अपने घर बामणोद से निकले थे। दंपति ने तापी नदी बेसिन में राहुल नगर स्थित गणपति विसर्जन स्थल क्षेत्र के पास तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह घटना सोमवार की सुबह सामने आई। शहर पुलिस को नदी के किनारे खड़े एक लावारिस दुपहिया वाहन की सूचना देने के बाद सहायक निरीक्षक संदीप दुनागहू, इकबाल सैय्यद, मोहन पाटिल, भूषण चौधरी, अब्दुल रज्जाक खान आदि मौके पर पहुंचे। उस समय दोनों शव नदी के तल में तैरता हुए पाए गए। 

स्थानीय तैराकों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक दंपति के परिवार में एक बेटा, दो बेटियां और एक बहू है। दंपति ने आत्महत्या क्यों की? इस संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या सच में खत्म हो रही हैं नदियां? इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फॉर रिवर्स पर जानें क्यों खतरे में है हमारा भविष्य

सलमान खान फायरिंग केस, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी बंदूक की तलाश में पहुंचे सूरत

The couple of bamanod village committed suicide in the tapi river of bhusaval the police engaged in the investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2022 | 04:03 PM

Topics:  

  • Tapi River

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.