Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमआईएम विधायक फारुख शाह पर मंत्री गिरीश महाजन का तंज, कहा- फ्री का श्रेय न लें

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Mar 08, 2023 | 05:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

धुलिया : पालक मंत्री गिरीश महाजन (Guardian Minister Girish Mahajan) ने एमआईएम विधायक फारुख शाह (MIM MLA Farukh Shah) पर निशाना साधा है। उन्होंने हिरे मेडिकल अस्पताल (Hire Medical Hospital) में विकास कार्य का श्रीगणेश करते हुए विधायक फारुक शाह पर तंज कसते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य की बीजेपी-शिंदे सरकार (BJP-Shinde Government) से राशि ला रहे हैं। विधायक शहर में बैनर लहराकर विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश न करें। इस तरह की चेतावनी महाजन ने विधायक शाह को दी है।

भाऊसाहेब हिरे राजकीय मेडिकल कॉलेज और सर्वोपचार अस्पताल में सड़क और सुरक्षा दीवार कार्य के 7 करोड़ की लागत से सड़क सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य का उद्घाटन महाजन ने किया। मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि हिरे अस्पताल में सड़क और सुरक्षा दीवार का काम किया जाएगा। साथ ही छात्रावास और तीन व्याख्यान कक्ष के लिए केंद्र सरकार द्वारा सात करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

महाजन ने कहा कि उन्होंने हिरे अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या कम होने के मुद्दे पर कहा कि हमने सारी व्यवस्था केंद्रीकृत कर दी है। पूरी प्रक्रिया 15-20 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। केंद्रीकृत व्यवस्था को पूरे राज्य में लागू कर सभी कर्मचारियों को पूरी क्षमता से उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आने वाले एक महीने में तस्वीर बदल जाएगी। चतुर्थ श्रेणी के साढ़े चार हजार कर्मचारी भरे जाएंगे

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति

सिर्फ 500 रुपये में बनें टैक्सी ऐप के मालिक, अमित शाह की भारत टैक्सी से ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने की बड़ी योजना

पुणे: स्वच्छता में नंबर वन सासवड़, राष्ट्रीय सम्मान मिला, लेकिन 7.5 करोड़ की पुरस्कार राशि अटकी

8th Pay Commission Update: अगर आपभी करते हैं सरकारी नौकरी तो 8वें वेतन आयोग से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरी

हमें शहर का विकास करना है: महाजन

मंत्री गिरीश महाजन ने विधायक फारुख शाह द्वारा शहर लगाए 45 करोड़ रुपए के विकास फंड के पोस्टर का श्रेय लेने पर हमला करते हुए कहा की शाह ने शहर में विकास कार्यों का बैनर लगाया है। विधायक ज्यादा श्रेय लेने की कोशिश नहीं करें क्योंकि पहले ही प्रशासनिक भवन को लेकर घोषणा कर दी थी।  सरकार ने इसके लिए फंड उपलब्ध करा दिया है। कुछ लोग ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये काम उन्होंने किया। हमें शहर का विकास करना है।  इसके लिए हम केंद्र और राज्य सरकारों से फंड ला रहे हैं। इसलिए विधायक बैनर लेकर न घूमें। महाजन ने यह भी कहा कि विधायक का यह कहना सही नहीं है कि मैंने ऐसा किया, यह मेरी वजह से हुआ। फ्री का श्रेय न ले इस तरह का उन्होंने विधायक शाह को इशारा किया है।

Minister girish mahajans taunt on mim mla farooq shah said do not take credit for free

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2023 | 05:43 PM

Topics:  

  • BJP-Shinde Government
  • Central Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.