Jalgaon: सड़क किनारे खुले कुएं बने जानलेवा, सर्वे में खुलासा, 28 कुएं खतरनाक स्थिति में; निगम की कार्रवाई शुरू

Jalgaon Road Safety Hazard: जलगांव में 44 कुओं के सर्वे में 28 खुले पाए गए। सड़क किनारे ये कुएं हादसों का खतरा बने, निगम ने उन्हें ढकने की कार्रवाई शुरू की।
Jalgaon: Open Roadside Wells Turn Deadly—Survey Reveals 28 Wells in Dangerous Condition; Municipal Corporation Initiates Action
जलगांव खुले कुएं( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Jalgaon Open Wells: जलगांव शहर में सड़कों के किनारे खुले पड़े कुएं अब हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने सर्वे कराया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

शहर में अब भी 28 कुएं पूरी तरह खुले और खतरनाक स्थिति में हैं। इन कुओं को जल्द ढकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महापौर दीपमाला काले के निर्देश पर नगर निगम ने शहरभर में कुओं का सर्वेक्षण कराया।

इस दौरान कुल 44 कुओं की पहचान की गई, जिनमें से 16 पहले से ही सुरक्षित (बंदिस्त) हैं, जबकि 28 कुएं खुले पाए गए, ये कुएं खासतौर पर सड़क किनारे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

सर्वेक्षण में एक कुआं मिला सूखा

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन खुले कुओं के कारण किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए महापौर ने सभी खतरनाक कुओं को तत्काल बंद करने या सुरक्षित ढंग से कवर करने के निर्देश दिए हैं। अब इन पर तेजी से काम शुरू किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट में सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि कुओं में पानी की उपलब्धता की भी जांच की गई। इसमें सामने आया कि 44 में से 43 कुओं में पर्याप्त पानी मौजूद है। केवल शिवाजी नगर स्थित अहिल्यादेवी होलकर बाग का एक

कुआं सूखा पाया गया। पानी उपलब्ध वाले कुएं किये जाएंगे सुरक्षित

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन कुओं में पानी उपलब्ध है, उन्हें पूरी तरह बंद करने के बजाय सुरक्षित तरीके से कवर करने की योजना बनाई जाएगी, ताकि पानी का स्रोत भी सुरक्षित रहे और दुर्घटनाओं का खतरा भी खत्म हो सके, इसके लिए तकनीकी जांच कर उचित उपाय किए जाएंगे।

जलगांव नगर निगम आयुक्त ढेरे ने भरोसा दिलाया है कि शहर में किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए यह अभियान प्राथमिकता से चलाया जाएगा, आने वाले दिनों में सभी खुले और खतरनाक कुओं को सुरक्षित किया जाएगा, जिससे शहरवासियो को राहत मिलेगी और सड़को पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com