Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jalgaon Result Live: जेल में बंद ललित कोल्हे ने जीता चुनाव, कोल्हे परिवार के 3 सदस्यों की बंपर जीत

Jalgaon Election Results Live: जलगांव निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में कोल्हे परिवार की बड़ी जीत। ललित कोल्हे ने जेल से जीता चुनाव, पत्नी सरिता कोल्हे ने बेटे को गले लगाकर जाहिर की खुशी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 16, 2026 | 01:48 PM

कोल्हे परिवार की जीत (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kolhe Family Win Jalgaon: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बीच जलगांव में एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सरिता कोल्हे भावुक हो गईं और उन्होंने महायुति उम्मीदवार पीयूष ललित कोल्हे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

इस चुनाव में कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है। ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीतकर परिवार के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की।

जेल में बंद ललित कोल्हे ने जीता चुनाव

खास बात यह रही कि ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था, इसके बावजूद उन्हें जनता का समर्थन मिला और वे विजयी घोषित किए गए। उनकी जीत को स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। चुनावी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा, वहीं कोल्हे परिवार के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ नजर आया।

सम्बंधित ख़बरें

कुत्तों के उपद्रव पर एक्शन: गड़चिरोली में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण, नप की टीकाकरण मुहिम शुरू

BMC चुनाव की हार पर भड़की शिवसेना, संजय राउत ने EVM-इलेक्शन कमीशन पर फोड़ा ठिकरा, लगाए गंभीर आरोप

Kalyan Dombivli Municipal Election: वार्ड 13 में ठाकरे गुट ने दर्ज की जीत, वार्ड 29 में बीजेपी ने किया धमाका

महाराष्ट्र निकाय चुनाव हार के बीच राहुल गांधी का इलेक्शन कमिशन पर बड़ा हमला, कहा- वोट चोरी राष्ट्रविरोधी कृत्य

जीत के बाद जश्न मनाता कोल्हे परिवार

#WATCH | Maharashtra civic body elections | Jalgaon: Emotional scenes in Jalgaon as Sarita Kolhe shares a hug with Mahayuti candidate Piyush Lalit Kolhe and breaks down. Three members of the family – Lalit Kolhe, Sindhutai Kolhe and Piyush Lalit Kolhe won the election. Lalit… pic.twitter.com/8gsURFbQPx — ANI (@ANI) January 16, 2026

जीतने के बाद क्या बोले पीयूष कोल्हे?

जलगांव मनपा चुनाव में इस जीत के बाद पीयूष कोल्हे ने कहा, “हमारे परिवार के तीन सदस्य चुनाव जीत गए हैं। जैसा कि मेरी मां ने कहा, वोटर्स ने ललित कोल्हे के लिए अपना प्यार दिखाया है। पिछले 15-20 दिनों से लोग हमें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सच की हमेशा जीत होती है।”

यह भी पढ़ें – BMC चुनाव में AIMIM ने मारी हैट्रिक, मुंबई के 3 वार्डों में हासिल की धमाकेदार जीत

वार्ड 19 से शिवसेना ने मारी बाजी

जलगांव के वार्ड 19 से शिवसेना की उम्मीदवार निकिता वंजारी ने जीत हासिल की है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। जीतने के बाद शिवसेना की निकिता वंजारी ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमारा बहुत साथ दिया, इसलिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।”

#WATCH | Maharashtra civic body elections | Jalgaon: After winning ward 19, Shiv Sena’s Nikita Vanjari says, “It feels great…Our workers supported us well, so we thank them…” pic.twitter.com/AdQUxx1kqo — ANI (@ANI) January 16, 2026

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती जारी है। इनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

Jalgaon election result 2026 kolhe family triple win lalit kolhe jail victory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Jalgaon
  • Jalgaon News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.