Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC चुनाव की हार पर भड़की शिवसेना, संजय राउत ने EVM-इलेक्शन कमीशन पर फोड़ा ठिकरा, लगाए गंभीर आरोप

BMC Election Result: महाराष्ट्र की नगर निगम चुनावों में शिव सेना ने ईवीएम और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। संजय राउत ने एक्जिट पोल और वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 16, 2026 | 01:36 PM

Follow Us

Sanjay Raut on BMC Election Result: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है, जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर पूरे देश की नजर है। शुरुआती रुझानों में शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेताओं ने हार की जिम्मेदारी ईवीएम और चुनाव आयोग पर डालना शुरू कर दिया है। शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि कई स्थानों पर ईवीएम बार-बार बंद हो रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस को वोट डालने पर मशीन पर लाइट ऊपर तक जल रही थी। राउत ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी शिकायतें सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग प्रतिशत की जानकारी सुबह तक नहीं आई, लेकिन शाम 5 बजे से एक्जिट पोल का डेटा सामने आने लगा। उनका आरोप है कि कुछ जगह वोटिंग जारी थी, लेकिन एक्जिट पोल पहले ही जारी कर दिए गए। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने अपने मतों की जानकारी तेजी से साझा करनी शुरू कर दी, जबकि शिव सेना के मेयर उम्मीदवार जीत की स्थिति में थे। संजय राउत ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मामला बताया और कहा कि मुंबई जैसे बड़े शहर में वोटिंग प्रक्रिया में इस तरह की गड़बड़ी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

Close

Follow Us:

Bmc election loss shiv sena sanjay raut blames evm election commission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 01:36 PM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Elections
  • Maharashtra
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.