Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jalgaon News: जलगांव में अवैध रेत तस्करी का बड़ा खेल, प्रशासन की गुप्त कार्रवाई से पहले लग जाती है भनक

जलगांव में अवैध रेत तस्करी जोरों पर है। प्रशासन इस पर लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। इस बीच जलगांव शहर के नागझिरी इलाके में अवैध रेत तस्करी का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 26, 2025 | 04:43 PM

रेत खनन-फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: जलगांव शहर के नागझिरी इलाके में अवैध रेत तस्करी का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। राजस्व विभाग और एमआईडीसी पुलिस की टीम ने 24 मार्च की रात 11:30 बजे इस अवैध गतिविधि के खिलाफ छापा मारा, लेकिन टीम के पहुंचते ही ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर आरोपी को पुलिस की गुप्त कार्रवाई की भनक कैसे लगी? क्या सूचना पहले ही लीक कर दी गई थी?

शिरसोली के ग्राम राजस्व अधिकारी अजय बिडवे को गुप्त सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि नागझिरी इलाके में बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने एमआईडीसी पुलिस की मदद से रात 11:30 बजे संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम जैसे ही नागझिरी पहुंची, वहां एक बिना नंबर का हाईवा ट्रक अवैध रूप से रेत लादे खड़ा था। लेकिन इससे पहले कि प्रशासन वाहन को जब्त करता, ट्रक चालक दिलीप पाटिल मौके से वाहन लेकर भाग निकला।

कार्रवाई से पहले सूचना कैसे लीक हुई?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह कार्रवाई गुप्त रूप से की गई थी, तो आरोपी को इसकी जानकारी कैसे मिली? क्या प्रशासन के किसी व्यक्ति ने तस्करों तक यह खबर पहुंचाई? या फिर रेत माफिया इतने प्रभावशाली हैं कि उन्हें हर कार्रवाई की भनक पहले ही लग जाती है?

महाराष्ट्र में अवैध रेत तस्करी एक संगठित अपराध बन चुका है, और बार-बार यह आरोप लगते हैं कि तस्करों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

ग्राम राजस्व अधिकारी अजय बिडवे ने इस घटना की शिकायत एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर 25 मार्च की सुबह 5 बजे फरार ट्रक चालक दिलीप पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चालक को गिरफ्तार करना और उसके पीछे छिपे असली सरगनाओं तक पहुंचना है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्या उजागर होगा अवैध रेत तस्करी का बड़ा नेटवर्क?

इस घटना से साफ जाहिर होता है कि रेत तस्करों का एक मजबूत नेटवर्क सक्रिय है, जो प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर रखता है। अब यह देखना होगा कि क्या पुलिस इस मामले की तह तक जाकर असली दोषियों तक पहुंच पाती है, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Illegal sand smuggling is going on in jalgaon smugglers get a hint before the administration secret action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2025 | 04:43 PM

Topics:  

  • Illegal Sand Mining
  • Jalgaon
  • Jalgaon News

सम्बंधित ख़बरें

1

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

2

Uttarkashi Cloudburst: महाराष्ट्र के 16 पर्यटक लापता, सुरक्षित बचे लोगों ने सुनाई आपबीती

3

रेत घाट नीलामी की नीति में हुआ बदलाव, हाई कोर्ट ने याचिका का कर दिया निपटारा

4

हनी ट्रैप…गली के कुत्ते जैसी हो जाएगी हालत, महाजन और खडसे में छिड़ा घमासान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.