लगातार दो जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद, क्या इस बार MVA लगा पाएगी सेंध?
महाराष्ट्र में चुनावी मौसम शुरू हो गया है। जल्दी ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव को देखते ही राजनीतिक दलों और नेताओं ने अपनी तैयार शुरु कर दिया है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
जलगांव शहर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
जलगांव: महाराष्ट्र में चुनावी मौसम शुरू हो गया है। जल्दी ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव को देखते ही राजनीतिक दलों और नेताओं ने अपनी तैयार शुरु कर दिया है। बीते पांच साल में महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ हुआ है, उसको देखते हुए इस बार महाराष्ट्र बड़े उलटफेर होने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। आज हम बात कर रहे है,जलगांव शहर विधानसभा सीट की, जहां लगातार बीजेपी दो बार जीत हासिल की है।
जलगांव शहर विधानसभा सीट जलगांव जिले के अन्तर्गत आती है। 1951 चुनाव के समय अस्तित्व में आई इस सीट पर अब तक सबसे ज्यादा दबदबा कांग्रेस का देखने को मिला है। कांग्रेस ने कुल 4 बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले 2 चुनावों में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। इसे देखते हुए इस बार में चुनाव रोमांच देखने को मिल सकता है।
जलगांव सिटी विधानसभा में जातीय समीकरण
जलगांव सिटी विधानसभा में एससी मतदाता लगभग 29,517 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 7.54% हैं। वहीं, एसटी मतदाता लगभग 19,064 हैं, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 4.87% हैं। जबकि, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 59,112 है। जलगांव सिटी विधानसभा में शहरी मतदाता लगभग 391,468 हैं। 2019 के संसद चुनाव के अनुसार जलगांव शहर विधानसभा के कुल 391468 मतदाता वोट करते है।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव में पीडब्ल्यूडी अभियंता 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप
स्याही कांड से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
निदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र चुनाव: मंदिरों के शहर में क्या BJP फिर मारेगी बाजी, जानें उमरखेड विधानसभा सीट के बारे में
पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे
- 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुरेश दामू भोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अभिषेक शांताराम पाटिल को हराया था। पिछले विधानसभा चुनाव में सुरेश भोले को 113310 वोट मिले थे, जबकि अभिषेक शांताराम पाटिल को 48464 वोट ही मिल सके।
- 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश दामू भोले ने शिवसेना के सुरेश कुमार जैन को हराया था। भाजपा उम्मीदवार को 88363 वोट मिले थे, जबकि शिवसेना के सुरेश कुमार को 46049 वोट मिले थे।
- 2009 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के जैन सुरेशकुमार भीकमचंद ने निर्दलीय उम्मीदवार मनोज दयाराम चौधरी को भारी अंतर से हराया था। भीकमचंद को 64706 वोट मिले थे, जबकि चौधरी को 33301 वोट मिले थे।
विधान सभा के सदस्य
जलगांव विधानसभा सीट पर किसका परचम
बात करें आगामी चुनाव की तो, पिछले दो बार के नतीजों से साफ होते दिख रहा है कि बीजेपी इस बार भी हैट्रिक मारने की तैयारी में है। हालांकि, पांच साल में महाराष्ट्र की सियासत में हो रहे उलटफेर को देखते हुए और महाविकास के साथ चुनाव लड़ने के इरादे से इस बार यहां पर भी बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है।
