प्री-मानसून आंधी से अहिरवाडी गांव में केले की फसल को नुकसान
- Written By: अमन दुबे
रावेर : आंधी (Thunderstorm) से रावेर तहसील के अहिरवाडी गांव ( Ahirwadi Village) परिसर में विभिन्न जगहों पर केला फसल का भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों (Farmers) के केला फसल (Banana Crop) पुरी तरहा बरबाद हुवी नजर आरही है। दिन में भी अंधेरा छा गया। काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह सेढक लिया। 10 मिनट तक झमाझम बारिश ( Rumbling Rain) हुई। लोग दहशत में रहे। हर कोई आंधी-तूफान थमने की कामना कर रहा था। आंधी के गुजरने के बाद जगह-जगह बरबादी के निशान दिख रहे थे।
अहिरवाडी में आंधी से क्षेत्र में किसानों का केले का भारी नुकसान हुवा है, तो कहीं जगहो पर पेड़ गिर गए, तो कहीं घरों के छप्पर उड़ गए। जगह-जगह विद्युत तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 10 मिनट तक चली आंधी से लोगों की सांसें थमी रहीं। चारों ओर अंधेरा छा गया। क्षेत्रों में इसका असर केला फसल पर ज्यादा रहा।
वाहनों के पहिए थमे, कई लोगों के घर गिरे
आयी आंधी से अहिरवाडी गांव में किसानों की खेत में तयार केला फसल को काफी नुकसान हुवा है, काई किसान के केले की फसल जमीन पर धाराशाई हो गइ है। अहिरवाडी गांव से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत कौतिक सावळे अपने मवेशियों के बाडे में गया था। बाबुल का पेड़ गीरने से सर में चोट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में आंधी-तूफान का कहर, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप; किसानों को भारी नुकसान
जलगांव के किसानों के लिए खुशखबर, जैन इरिगेशन और आईसीएआर के बीच समझौता; मिलेंगी केले की दो नई उन्नत किस्में
रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत
Banana Price 1kg: किसान का केला 50 पैसे…दिल्ली में बिक रहा 86 रुपये किलो, यू हीं नहीं भड़क उठे जगन
कर्जोद अहिरवाडी यातायात मार्ग पर भी पेड़ गिर गए। इस कारण वाहनों के पहिए थमे रहे। स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया। गाव में घर क्षतिग्रस्त हो गया। छप्पर उड़ गए। वहीं गांव में भी नुकसान की सूचना है।
