Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव ट्रेन हादसे पर CM फडणवीस और राज्यपाल ने दुख व्यक्त किया, अमित शाह ने घायलों के जल्द होने की कामना की

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दुख जताया है...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 22, 2025 | 07:42 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 11 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं 40 से अधिक के घायल होने की जानकारी मिली है। इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दुख जताया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हादसे की जानकारी ली। अमित शाह ने जलगांव ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि “महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुँचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और… — Amit Shah (@AmitShah) January 22, 2025

सम्बंधित ख़बरें

गैस सिलेंडर की किल्लत पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 बड़े फैसलों से आम आदमी को मिलेगी राहत

Chandrapur: 14 मार्च को सीएम फडणवीस करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन, बदल जाएगी तेलवासा की सूरत!

फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक: 1 घंटे में 44000 करोड़ के 8 समझौते, महाराष्ट्र में खुलेंगे 7000 नौकरियों के द्वार

बोगस निकली विधान भवन में बम होने की धमकी, एकनाथ शिंदे ने कहा- परिसर पूरी तरह से सुरक्षित

सीएम फडणवीस ने संवेदना व्यक्त की

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हादसे पर दुख जताया।

Deeply saddened by the tragic loss of lives in an unfortunate incident near Pachora in Jalgaon district. My deepest condolences to the affected families. 🙏
My colleague Minister Girish Mahajan and the Superintendent of Police are already at the site, with the District Collector… https://t.co/MbS8rCdzDu
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 22, 2025

राज्यपाल ने जताया दुख

महाराष्ट्र के राज्यपाल कहा कि जलगांव के निकट एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जळगाव जवळ झालेल्या रेल्वे दुर्घटनेत काही प्रवाशांचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याचे वृत्त समजुन अतिशय दुःख झाले. सर्व मृत व्यक्तींच्या कुटुंबीयांना आपल्या सहवेदना कळवतो तसेच सर्व जखमींना लवकर बरे वाटो, ही प्रार्थना करतो. — Governor of Maharashtra (@maha_governor) January 22, 2025

कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला

बता दें कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पचोरा के पास पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आ रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई। इस घटना के बाद, कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को अपनी चपेट ले लिया।

Amit shah cm fadnavis and governor expressed grief over jalgaon train accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 07:42 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Devendra Fadnavis
  • Jalgaon Train Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.