- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- 28 Suspects Of Nandurbar Riots Presented In Court So Many Accused From Same Community
नंदुरबार दंगे के 28 संदिग्ध कोर्ट में पेश, इतने आरोपी एक ही समुदाय के
- Written By: अमन दुबे

नंदुरबार : पिछले दिनों नंदुरबार शहर (Nandurbar City) में हुए पत्थरबाजी (Stone Pelting) के मामले में 28 संदिग्धों पर दंगा भड़काने का आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। संदिग्ध आरोपियों (Accused) को कोर्ट में पेशी के समय देखा गया कि शहर के जुना बैल बाजार में हुई इस घटना में पकड़े गए 28 आरोपियों में से 22 को नंदुरबार न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट अजहर पठान और एडवोकेट परवेज कागजी ने युक्तिवाद करते हुए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। एडवोकेट कागजी ने 8 आरोपियों का बचाव करते हुए न्यायालय से कहा कि यह सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं, उन्होंने इससे पहले एक केस में पुलिस के अत्याचार के विरुद्ध उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिका दाखिल की हुई है। इसी का बदला निकालते हुए पुलिस ने इन सभी को इस मामले में फंसाया है। उन्हें आधी रात को घर में घुसकर निकाला गया और उन्हें मारा पीटा गया है।
घटना पर आंख मूंदकर पुलिस मासूमों को प्रताड़ित कर रही है। अदालत ने इस पर संज्ञान लिया और 8 आरोपियों से पूछताछ की, उन सभी ने अदालत के सामने पुलिस द्वारा पीटे जाने के निशान दिखाए और शिकायत दर्ज की और पुलिस को उनका फिर से मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया। एडवोकेट कागजी ने कहा कि पुलिस शिकायत में कहा गया है कि दो गुटों में पथराव के बाद शराब की कांच की बोतलें फेंकी गईं। सभी मीडिया ने भी अपनी खबरों में ऐसा ही कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
संसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
सीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
Pune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
पुलिस की भूमिका पर संदेह
लेकिन एफआयआर में लगभग 150 में से 59 अभियुक्तों में से 28 को गिरफ्तार किया गया, इन में एक ही समुदाय के 27 और दूसरे समूह से केवल 3 अभियुक्त हैं जिनमें से 2 फरार हैं। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया जा रहा है।
आरोपियों को 9 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश
एडवोकेट अजहर पठान ने कहा कि एफआयआर में जिस घटना का उल्लेख किया गया है, वह दंगा लगभग 7 महीने पहले हुआ था। इलाके में अवैध जुए के अड्डे पर लड़ाई एक दंगे में बदल गई थी, पुलिस सच्ची घटना को छिपाने की कोशिश कर रही है और दोषियों को बचा रही है। अदालत ने आरोपी पक्ष के दोनों वकीलों की दलीलें सुनने के बाद बाकी आरोपियों को 9 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के सामने आरोपियों के वकीलों की दलीलों के बाद क्या पुलिस की जांच सही दिशा में जाएगी? यह शहर में एक गर्म विषय है जिस पर सबकी निगाहें हैं।
28 suspects of nandurbar riots presented in court so many accused from same community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
May 25, 2026 | 02:35 PMMP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
May 25, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM










