Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में फंड की कमी से जल जीवन मिशन का काम ठप: ठेकेदारों के करोड़ों के बिल बकाया, 152 करोड़ रुपये की जरूरत

Wardha water supply: वर्धा जिले में निधि के अभाव में जल जीवन मिशन का कार्य ठप पड़ा है। ₹62 करोड़ के बिल पेंडिंग हैं और अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए कुल ₹152 करोड़ की जरूरत है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 31, 2026 | 03:29 PM

जल जीवन मिशन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Jal Jeevan Mission: वर्धा जिले में निधि के अभाव में जल जीवन मिशन का कार्य अधर में लटका हैं। “हर घर नल से जल” की घोषणा करते हुए शुरू की गई यह योजना पिछले कुछ वर्ष से ठप पड़ी है। जिले में ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के बिल बकाया हैं और निधि के अभाव में काम बंद हो गए हैं। कई स्थानों पर जल जीवन मिशन की योजना के अधूरे ढांचे धूल से पटे दिखाई दे रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत 31 मार्च 2024 तक काम पूरा करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद दो वर्ष बीत जाने और तीन बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद निधि के अभाव में काम ठप पड़े हैं।

इससे जिले में जल जीवन मिशन की स्थिति बिगड़ गई है। योजना की अवधि बढ़ी सरकार ने इस योजना को 2028 तक केंद्र बढ़ा दिया है, लेकिन अक्टूबर 2024 से अब तक केंद्र सरकार से एक रुपया भी निधि नहीं मिलने के कारण ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। केवल घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन योजनाओं के लिए निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे जिले की जल जीवन मिशन योजना संकट में हैं और कई स्थानों पर अधूरे ढांचे खड़े हैं।

कई ठेकेदारों ने बैंकों, सहकारी संस्थाओं और उधार लेकर काम पूरा करने की कोशिश की, लेकिन किए गए काम के पैसे न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। समय पर निधि न मिलने के कारण जल जीवन मिशन की योजना को जिले सहित पूरे राज्य में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हजारों काम निधि के अभाव में बंद हैं। कुछ गांवों में पानी की टंकी बन चुकी है तो कुछ जगह पाइपलाइन का काम हुआ है, लेकिन कई काम अधूरे पड़े हैं। इससे गांवों में पानी की कमी की समस्या अभी भी बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस

नासिक के पॉश इलाके में तांत्रिक टोटके से डरे उच्च-शिक्षित लोग, अशोक खरात कांड के बाद भी अंधविश्वास बरकरार

राजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक

नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: बाह्य रिंग रोड का काम जून में होगा शुरू, पर समय पर पुलों का निर्माण असंभव

जिले की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है

मिशन जल जीवन के अंतर्गत जिले में जिले में 839 पेयजल योजनाएं मंजूर की गई हैं। निधि के अभाव में 152 योजना के कार्य ठप्प पड़े है। इनमें से 159 योजनाओं के कार्य 75 से 99 प्रतिशत तक पूर्ण हुए है। 528 योजनाएं शत प्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं। जहां योजना शत प्रतिशत पूर्ण हुई वहां “हर घर नल से जल” की घोषणा के तहत परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, यह जानकारी ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़ें:- नासिक के पॉश इलाके में तांत्रिक टोटके से डरे उच्च-शिक्षित लोग, अशोक खरात कांड के बाद भी अंधविश्वास बरकरार

152 करोड़ की जरूरत

वर्धा जिले में मिशन जल जीवन यह योजना केंद्र व राज्य सरकार के तत्वावधान में चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत 240 करोड रूपयों का निधि अबतक प्राप्त हुआ। लेकिन इसके बाद वर्ष 2024 से केंद्र स्तर से निधि प्राप्त नहीं हुआ। परिणामवश 62 करोड के बिल पेंडिंग है। 90 करोड के निधि की मांग की है। कुल मिलाकर 152 करोड रूपयों के निधि की जरूरत होने की जानकारी है। केंद्र से निधि नहीं मिलने से योजना ठप्प है।

Jal jeevan mission wardha stalled fund crunch pending bills

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 03:29 PM

Topics:  

  • Jal Jeevan Mission
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.