Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6-8 घंटे की बारिश ने बिगाड़ा मायानगरी का मिजाज, Indigo ने जारी की Travel Advisory

महानगर मुंबई में बीती रात से जोरदार बरसात ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। Indigo Airlines ने इसी को लेकर एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें असुविधा के लिए खेद जताया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 19, 2025 | 09:35 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की हालात खराब कर दिए हैं। मायानगरी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 19 अगस्त के लिए ठाणे और पालघर जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही खराब मौसम के कारण लोकल ट्रेनें और फ्लाइट्स में देरी हो रही है।

इंडिगो एयरलाइंस ने इसको लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लिखा है कि मुंबई में भारी बारिश के चलते, एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले रास्तों पर जलजमाव और ट्रांसपोर्टेशन में सुस्ती देखी जा रही है। जिसके कारण ऑपरेशनल एक्टिविटीज संबंधी चैलेंजेस पैदा हो गए हैं, जिससे Arrival और Departure दोनों में देरी हो रही है और इसके चलते होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।

सम्बंधित ख़बरें

कर्जदारों को अभी और करना होगा इंतजार! FY27 में भी स्थिर रह सकती हैं ब्याज दरें, जानें RBI की नई रिपोर्ट

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! DA में 5% बढ़ोतरी का रास्ता साफ; जानें होली से पहले कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

OMG! 11 करोड़ रुपये की एक बोतल, क्यों दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बना शुमुख…आखिर क्या है इसकी खासियत?

डूबता शेयर बाजार, लुटते निवेशक; सबसे बड़ी ‘IPO-OFS लूट’ का दुष्परिणाम, सरकार मूकदर्शक

Travel Advisory ⛈️ With Mumbai drenched in heavy showers, several routes to the airport are witnessing waterlogging and sluggish traffic. This has, in turn, led to operational challenges, with delays in both departures and arrivals and we truly regret the inconvenience this may… — IndiGo (@IndiGo6E) August 19, 2025

जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई में 134.68 मिमी और रविवार को 105.70 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ठाणे नगर निगम यानी टीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताड़वी ने कहा था कि कल शाम 4.30 बजे तक ठाणे शहर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है।

BMC ने जारी किया अलर्ट

मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी ने जनता से अपील की है कि जब तक बिल्कुल जरूरी ना हो, बाहर ना निकले। किसी भी इमरजेंसी या ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए, मुंबई में रहने वाले BMC मेन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 1916 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

रत्नागिरी और कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने आज मुंबई, सतारा घाट, रायगढ़, पुणे घाट, रत्नागिरी और कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पालघर, जलगांव, सिंधुदुर्ग, ठाणे, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर, जालना, चंद्रपुर, अमरावती और गढ़चिरोली समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :- हरे निशान पर खुला Share Market, Tech Mahindra के शेयरों में भारी उछाल

6-8 घंटे में हुई 177 मिमी बारिश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि सोमवार को मुंबई में सिर्फ 6 से 8 घंटे चली बरसात में 177 मिमी बारिश हुई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच में विखरोली में 139.5 मिमी, जुहू में 128.5 मिमी और चेंबूर में 125 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 20 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद की जा रही है।

Indigo issued travel advisory due to heavy rains in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2025 | 09:35 AM

Topics:  

  • Business News
  • IMD
  • IndiGo

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.